Mirzapur News: खेलते-खेलते गड्ढे में गिरे दो मासूम, परिवार की एक गलती से गई दोनों की जान
मिर्जापुर जनपद में सोमवार को घर के सामने खेलते समय दो बालक गड्ढे में गिर गए। गड्ढे में गिरने के बाद उसमें भरे पानी में दोनों डूब गए जिससे दोनों की मौत हो गई।

उत्तर प्रदेश के Mirzapur जनपद में घर के सामने सोख्ता टैंक के लिए बनाए गए गड्ढे में डूबने से सोमवार को दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। दोनों की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
बताया जा रहा है कि सुबह में दोनों मासूम बालक एक साथ खेल रहे थे इस दौरान घर के बाहर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। खेलते समय उनकी गेट घर के सामने खोदे गए गड्ढे में चली गई और गेंद निकालने के चक्कर में दोनों डूब गए।
दरअसल, पूरा मामला मिर्जापुर जनपद के सिंदुरिया गांव का है। मिर्जापुर जनपद के विंध्याचल इलाके का रहने वाला 10 वर्षीय प्रत्यक्ष उर्फ वैभव पुत्र स्वर्गीय प्रदीप सिंह सिंदुरिया गांव में स्थित अपनी बुआ के घर पर आया हुआ था।
बुआ के घर बुआ के लड़के 10 वर्षीय वैभव के साथ वह खेलता था। बताया जा रहा है कि सोमवार को वैभव और प्रत्यक्ष दोनों साथ में घर के बाहर गेंद लेकर खेल रहे थे।
इसी दौरान किसी समय गेंद घर के सामने सोख्ता टैंक के लिए बनाए गए गड्ढे में चली गई। गड्ढे में पानी भरा हुआ था ऐसे में दोनों बालक गेंद निकालने के लिए गड्ढे में उतर गए।
इस दौरान घर का कोई भी सदस्य घर के बाहर मौजूद नहीं था और दोनों बालक गड्ढे के गहरे पानी में चले गए और डूब गए। डूबने के चलते दोनों बालकों की मौत हो गई।
इधर काफी देर तक जब दोनों बालक दिखाई नहीं दिए तो घरवाले उनकी खोजबीन करना शुरू कर दिए। थोड़ी देर बाद जब उनकी निगाह गड्ढे में पहुंची तो दोनों बालक उतरा रहे थे।
दोनों बालकों के डूबने के चलते परिवार में चीख-पुकार मच गई। गड्ढे से निकालकर परिवार वाले उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
दोनों बालकों की मौत की सूचना जैसे ही घर पर पहुंची परिवार में मातम पसर गया। बताया जा रहा है कि प्रत्यक्ष के पिता प्रदीप सिंह की पहले ही मौत हो चुकी है और वह इकलौता पुत्र था।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications