9वीं का फाइनल रिजल्ट देखकर घर वापस लौट रहे थे 3 दोस्त, दो साथी हमेशा के लिए बिछड़ गए

Mirzapur news, मिर्जापुर। अपने साथी का रिजल्ट देखने प्रयागराज से मिर्जापुर आए दो युवकों के साथ घर वापस जाते समय बड़ा हादसा हो गया कि उनकी जान चली गई। यहां मंगरहिया घाट बेलन नदी में करते समय दो युवक गहरे पानी में डूबने लगे। उनको डूबता देख तीसरे साथी ने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया। ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला, तब तक दोनों की डूबकर मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

two friends drown in the river who came to see their result

प्रयागराज से आए थे तीन किशोर
प्रयागराज जिले के मांडा थाना क्षेत्र के हाटा गांव निवासी विवेक(14) और अभिषेक(17) अपने साथी (15) अंकित के साथ कक्षा नौ का रिजल्ट देखने के लिए बरौधा चौकी क्षेत्र के रिचकारी गांव स्थित स्कूल में आए थे। रिजल्ट देखकर वापस जाते समय तीनों लोग साथ में घर न जाकर महुअट गांव के सामने स्थित बेलन नदी के मंगरहिया घाट पर स्नान करने के लिए गए।

गहरे पानी जाने से दो किशोरों की डूबने से हुई मौत

विवेक और अभिषेक स्नान करने के लिए नदी में गए। अंकित भी स्नान करने के लिए कपड़ा उतार रहा था तभी विवेक और अभिषेक गहरे पानी में जाने से डूबने लगे। दोनों को डूबता देख अंकित ने पास ही बस्ती में जाकर ग्रामीणों को आवाज दी। ग्रामीणों मौके पर पहुंच कर नदी से दोनों किशोरों को बाहर निकाला, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों किशोरों के परिजनों को सूचना दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+