यूपी: गेहूं बोने जा रहे किसान का ट्रैक्टर दलदल में फंसकर पलटा, 2 की मौत, बच्चा घायल

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के हलिया थाना क्षेत्र में गेहूं बोने जा रहे दो किसानों की ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक मौत हो गई। उनके साथ ट्रैक्टर पर एक किशोर भी घायल हो गया। किशोर के चीखने चिल्लाने पर राहगीरों ने दोनों किसानों को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया, वहीं किशोर का इलाज किया जा रहा है।

Two farmers deaths in tractor accident at Mirzapur, child injured

जानकारी के मुताबिक, यहां भटवारी गांव के ठुकुरिया नाले के पास खेत में बीज बोने के लिए जा रहे दो किसान शनिवार सुबह आठ बजे ट्रैक्टर पलटने से नीचे दब गए। किसानों की मौत से पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया। गांव वालों ने बताया कि 40 वर्षीय मिथिलेश मौर्या उर्फ भोला पुत्र रामकिसन मौर्या का खेत गांव में ही घर से डेढ़ किमी दूर है। वह सुबह आठ बजे ट्रैक्टर के पीछे लगे कल्वीवेटर पर गेहूं का बीज लादकर बोने के लिए जा रहे थे। उनके साथ उनके पाटीदार 35 वर्षीय लवलेश मौर्या उर्फ पंचू पुत्र भगवान दास और राम सूचित का 13 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र मौर्या भी ट्रैक्टर पर सवार था।

Two farmers deaths in tractor accident at Mirzapur, child injured

दलदल में पहिया फंसने से ट्रैक्टर पलटा
ट्रैक्टर घर से एक किमी पहुंचा था कि भोला ट्रैक्टर को सड़क से उताकर नाले के बगल से होकर खेत की ओर ले जा रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर नाले के दलदल में फंस गया। ट्रैक्टर का अगला पहिया दलदल में फंसने से वह अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में मिथिलेश और लवलेश ट्रैक्टर के नीचे दब गए। किशोर धर्मेंद्र ट्रैक्टर से गिरकर घायल हो गया। दोनों के ट्रैक्टर के नीचे दबने पर धर्मेंद्र ने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने ट्रैक्टर उठाकर दोनों को बाहर निकाला। उन्हें आनन-फानन में स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल धर्मेंद्र को भर्ती किया गया। वहीं, सूचना पर पहुंची हलिया पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रधान का भतीजा था भोला
हादसे में मृत भोला भटवारी गांव के प्रधान लालजी मौर्या का भतीजा था। वह प्रधान चाचा के साथ मिलकर काम में हाथ बटांता था। गांव के लोग अपनी समस्या प्रधान से पहले भोला से ही बताते थे। उसकी मौत से परिवार के साथ पूरा गांव गमगीन हो गया है। छानबे विधानसभा के विधायक राहुल कोल और पूर्व विधायक भाईलाल कोल मौके पर पहुंच कर परिजनों को ढांढस बंधाया। विधायक राहुल कोल ने भी आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+