मिर्जापुर: मिट्टी खोदने के दौरान 5 बच्चों पर गिरी खंडहर की दीवार, दो की मौत
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर में घर के पास पूजा के लिए मिट्टी लेने गए 5 बच्चे कच्चे मकान की खंडहर की मिट्टी की दीवार गिरने से उसके चपेट में आ गए। हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। हादसा हालिया थाना अंतर्गत सोंठीया खुर्द गांव का है। घटना से बच्चों के घरों में कोहराम मच गया है। गांव मे मातम पसर गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिला अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि जख्मी बच्चों का इलाज चल रहा है।

मिट्टी लाने के लिए कच्चे घर के खंडहर के पास गए थे बच्चे
परिजनों के मुताबिक, घर से बच्चे मिट्टी लाने के लिए कच्चे घर के खंडहर के पास गए थे। मिट्टी खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी की दीवार बच्चों पर गिर गई, जिसमें पांचों बच्चे दब गए। बच्चों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों को मिट्टी से बाहर निकाला। मौके पर ही अर्चना की मौत हो गई। वहीं, जिला अस्पताल में इलाज के दौरान एक और बच्चे चैंपियन की मौत हो गई। पुलिस ने बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
तीन बच्चों का अस्पताल में चल रहा इलाज
उधर, 18 वर्षीय तेरसी, 5 साल की मासूम वर्षा और 10 साल की निशु को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों का इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल के डॉक्टर कहना है कि सभी घायलों का इलाज चल रहा है। वहीं, परिजनों का कहना है कि बच्चे पूजा के लिए मिट्टी लेने गए थे। तभी हादसा हो गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications