बेटे होने की बधाई देने गया था परिवार, लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसे का शिकार
Mirzapur news, मिर्जापुर। यूपी के भदोही जिले में एक बड़ा हदसा होने से तीन लोगों की मौत हो गई। यहां गोपीगंज थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित जगन्नाथपुर गांव से रात हुए मिर्जापुर घर लौट रहे पिकअप सवार तीन लोगों की सड़क हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 12 लोग घायल हो गए। बाइक सवार को बचाने के लिए पिकअप खाई में पलट गई जिसमें एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें सात लोगों को ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है। मृतक मिर्जापुर जनपद के निवासी हैं।

बाइक बचाने में पिकअप गड्ढे में पलटी
मिर्जापुर जिले के चील्ह थाना इलाके के हरिसिंहपुर गांव से एक पिकअप में सवार होकर एक दर्जन से अधिक लोग कोइरौना थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में अपने रिश्तेदार के यहां लड़का पैदा होने पर बधाई देने गए थे। रविवार की रात करीब 10 बजे पिकअप से सभी घर के लिए निकले। इस दौरान जीटी रोड जगरनाथपुर गांव पहुंचने पर अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने के लिए चालक ने वाहन मोड़ दिया। रफ्तार अधिक होने के कारण पिकअप सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई।
इन लोगों की हुई मौत
पिकअप गड्ढे में पलटने से नीचे दबकर 40 वर्षीय टूल्लू, 25 वर्षीय राजकुमार व 35 वर्षीय विनोद की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घायलों को बाहर निकाल कर 108 एम्बुलेंस से सीएचसी भेजवाया। चिकित्सको ने सात घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बीएचयू के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
ये भी पढ़ें- जेल में अतीक अहमद के आतंक से परेशान प्रशासन ने लिया फैसला, बरेली जेल भेजने का आदेश












Click it and Unblock the Notifications