टिकट कटने से नाराज राजेंद्र एस बिंद का सपा पर हमला, कहा- मांगी गई थी फॉर्च्यूनर कार
Mirzapur
News, मिर्जापुर। मिर्जापुर लोकसभा सीट से टिकट कटने से नाराज राजेंद्र एस बिंद ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) पर हमला बोला। उन्होंने कहा, सपा जिलाध्यक्ष, पूर्व मंत्री समेत कई नेताओं पर गंभीर आरोप लगाये है। उन्होंने कहा कि पार्टी के नेताओं ने उनसे रुपये लिए और फॉर्च्यूनर गाड़ी की मांग की। फॉर्च्यूनर गाड़ी की मांग पूरी नहीं करने पर उनका टिकट कटा है। राजेंद्र एस बिंद द्वारा लगाये गए आरोपों से पार्टी की मुश्किले बढ़ सकती है। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
पार्टी नेताओं ने कटवाया टिकट
शनिवार को राजेंद्र एस बिंद अपने कैंप कार्यालय में मीडिया से रूबरू हुए तो वह समाजवादी पार्टी से नाराज दिखे। इस दौरान स्थानीय सपा नेता उनके निशाने पर रहे। उन्होंने जिले के सपा नेताओं पर उनसे रुपये वसूलने और महंगी एसयूवी गाड़ियां मांगने के आरोप लगाए। कहा कि उनके नाम के आगे उद्योगपति लगा होने के चलते उनका इस्तेमाल किया गया। चार गुना पैसे की डिमांड की गयी जो वह पूरा नहीं कर सकते हैं। जिसके बाद उनके खिलाफ प्रोपगेंडा कर उनका टिकट कटवा दिया गया।

बिंद समाज में नाराजगी को दूर करेंगे
राजेंद्र एस बिंद ने कहा कि मेरे प्रत्याशी बनने से बिंद समाज को नुमाइंदगी का मौका मिला था। लेकिन मेरा टिकट कटने से उनमें नाराजगी है। उन्होंने कहा कि मैं समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता हूं। बिंद समाज की नाराजगी दूर करने की कोशिश करुंगा।

राम चरित्र यादव को बनाया उम्मीदवार
बता दें कि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) 22 अप्रैल को मिर्जापुर सीट से घोषित उम्मीदवार राजेंद्र एस का टिकट काटकर राम चरित्र निषाद को उम्मीदवार बनाया है। राम चरित्र निषाद (ram charitra nishad) मछलीशहर से बीजेपी के सांसद हैं उन्होंने भाजपा छोड़कर 19 अप्रैल को सपा ज्वाइन की थी। अब राम चरित्र निषाद का मुकाबला एनडीए की सहयोगी अपना दल संरक्षक और मौजूदा सांसद अनुप्रिया पटेल से है। कांग्रेस की तरफ से इस सीट पर ललितेश त्रिपाठी मैदान में हैं।












Click it and Unblock the Notifications