मिर्जापुर: कोरोना संक्रमित बेटे के साथ आइसोलेशन वार्ड में रह रही मां
मिर्जापुर। कोरोना वायरस की वजह से देश भर में लॉकडाउन है। लोगों ने एक-दूसरे से दूरियां बढ़ा ली हैं, लेकिन एक मां के लिए अपने बच्चे से दूर रहना शायद मुमकिन नहीं है। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले कोरोना संक्रमित महिला अपनी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है। दरअसल, महिला के बेटे की कोरोना रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। महिला ने अपने बेटे के साथ तब तक आइसोलेशन वार्ड में रहने का फैसला किया है, जब तक उसके बेटे की रिपोर्ट नहीं आ जाती। अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मां अपने बेटे की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

7 मई को मुंबई से लौटी थी महिला
मिर्जापुर के कछवा निवासी कोरोना संक्रमित महिला 7 मई को मुंबई से लौटी थी। उसके संपर्क में आने से परिवार के 11 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए। सभी को विंध्याचल आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। महिला समेत उसके परिवार के आठ लोगों की रिपोर्ट अब तक नेगेटिव आ चुकी है। इसमें महिला की देवरानी भी है। जानकारी के मुताबिक, बीते मंगलवार को सबसे पहले संक्रमित हुई महिला की भी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
बेटे के साथ आइसोलेशन वार्ड में रुकी है मां
आइसोलेशन वार्ड में महिला की देवरानी अपने पांच वर्षीय पुत्र के साथ भर्ती थी। रिपोर्ट नेगेटिव आने पर अन्य लोग तो चले गए, लेकिन पांच साल के बच्चे की मां वहीं रुक गई। उसने अस्पताल स्टाफ से गुहार लगाई कि उसका बेटा छोटा है, इसलिए उसे भी उसके साथ रहने दिया जाए। अस्पताल स्टाफ ने बच्चे का दूसरा सैंपल भेजने के बाद आश्वासन दिया कि जल्द ही उसकी रिपोर्ट आने पर उसे छोड़ा जाएगा। इसके बाद से मां अपने बेटे की रिपोर्ट आने के इंतजार में आइसोलेशन वार्ड में ही उसके साथ है।












Click it and Unblock the Notifications