दिवाली की रात 10 बजे तक नहीं बिका था गरीब परिवार का एक भी दीया, ​फरिश्ता बनकर आए पुलिस अधिकारी ने खरीद लिये सारे दीये

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एक पुलिस अधिकारी की वजह से गरीब परिवार की भी दिवाली मन गई। दरअसल, एक गरीब परिवार दिवाली की रात दस बजे तक मिट्टी के दीए बेचने के लिए सड़क किनारे बैठा था। इस बीच गश्त लगा रहे एसपी सिटी संजय वर्मा इस परिवार के लिए फ़रिश्ता बनकर आए। वृद्ध और मासूम बच्चों के साथ बैठी महिला के चेहरे पर मायूसी देख एसपी सिटी ने गरीब परिवार से सारे दीये खरीद लिए। जिससे उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। गरीब परिवार ने भी पुलिस अधिकारी को आशीर्वाद दिया। पुलिस अधिकारी का यह नेक काम शहर में चर्चा का विषय बन गया।

एसपी सिटी ने खरीद लिए सारे दिये

एसपी सिटी ने खरीद लिए सारे दिये

दरअसल, एसपी सिटी संजय वर्मा दिवाली की रात शहर में कानून व्यवस्था को देखने के लिए गश्त लगा रहे थे। रात के 10 बज चुके थे। एसपी सिटी की नजर सड़क किनारे बैठे एक गरीब परिवार पर पड़ी, जिसके पास मिट्टी के बर्तन और दिये रखे थे, लेकिन परिवार के चेहरे पर मायूसी थी। वह गाड़ी से उतरे और गरीब परिवार से वजह पूछी तो पता चला कि उनके एक भी दिए नहीं बिके। इसके बाद एसपी सिटी ने खुद उनसे सारे दियों को ​खरीद लिया। दिये बिकते ही गरीब परिवार के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी। उन्होंने एसपी सिटी को आशीर्वाद दिया।

गरीब परिवार के घर भी मन गई दिवाली

गरीब परिवार के घर भी मन गई दिवाली

एसपी सिटी संजय वर्मा की इस पहल से गरीब परिवार के भी घर दिवाली मन गई। इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने एसपी सिटी का वीडियो भी बनाया। एसपी सिटी के इस काम की शहर में चर्चा है।

सिपाहियों को बांटे दिये

सिपाहियों को बांटे दिये

एसपी सिटी संजय वर्मा ने बताया कि दिवाली का त्योहार था। ऐसे में वह सुरक्षा व्यवस्था देखने के लिए गश्त पर निकले थे। इस दौरान सड़क किनारे जमीन पर बैठे लोग दीयों को बेचते दिखे, लेकिन रात ज्यादा हो गई थी और उनके दिये बिके नहीं थे, जिस वजह से उनके चेहरे पर उदासी थी। इस वजह से उन्होंने उनसे सारे दीयों को खरीद लिया। इसके बाद कुछ दियों को अपने साथ चलने वाले सिपाहियों को भी बांट दिया। बाकी बचे दीयों को वह खुद अपने साथ ले आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+