Mirzapur News: भारी बारिश के कारण पहाड़ से भूस्खलन, सड़क पर गिरा मलबा, घंटों बाधित रहा यातायात
Mirzapur Landslide News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में भारी बारिश के दौरान मंगलवार को ड्रमंडगंज घाटी में भूस्खलन हो गया। भूस्खलन के कारण पहाड़ का मलबा सड़क पर आ गिरा, जिससे काफी देर तक यातायात बाधित रहा।
हालांकि भूस्खलन की जानकारी मिलने के बाद एनएचएआई के कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने जेसीबी की मदद से मलबा हटाने का कार्य प्रारंभ किया। काफी देर के बाद जब मालवा हटाया गया तो अब आगमन प्रारंभ हुआ।

बताया जा रहा है कि मिर्जापुर जनपद के ड्रमंडगंज इलाके में मंगलवार को भारी बरसात देखने को मिली। बरसात के दौरान दोपहर करीब दो बजे ड्रमंडगंज घाटी के भैसोड बलाय पहाड़ से भूस्खलन हुआ। भूस्खलन के दौरान सड़क से वाहनों का आवागमन नहीं हो रहा था।
हालांकि भूस्खलन के बाद पहाड़ से निकला मलबा सड़क पर आकर फैल गया। सड़क पर मलबा फैलने के चलते राहगीरों को आने-जाने में समस्याओं का सामना करना पड़ा। भूस्खलन की जानकारी मिलने के बाद तत्काल आवागमन को रोक दिया गया।
जानकारी मिलने के बाद एनएचएआई के कर्मचारी मौके पर पहुंचे उसके बाद एक लेने को डायवर्ट करते हुए रास्ते पर अब आगमन चालू किया गया। उसके बाद कर्मचारियों ने जेसीबी और डंपर की मदद से सड़क से मलबा हटाने का कार्य प्रारंभ किया।
देर शाम मलबा हटाए जाने के बाद सड़क पर आवागमन प्रारंभ हुआ। इस दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों द्वारा इसका वीडियो बना लिया गया। राहगीरों ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल किया है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में पहली बार भूस्खलन देखने को मिला है।
वहीं इस बारे में एनएचएआई के लोगों द्वारा बताया गया कि दोपहर में करीब 2:30 बजे भूस्खलन की जानकारी मिली थी। जानकारी मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची और सड़क पर बिखरे हुए मलबे को हटाया गया। हटाने के बाद आप आगमन प्रारंभ हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications