Mirzapur News: रात में बिगड़ी DPRO की तबीयत, पत्नी ने अर्दली को बुलाया, अस्पताल पहुंचने से पहले हो गई मौत

UP Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में तैनात जिला पंचायत राज अधिकारी की तबीयत बुधवार देर रात अचानक बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर उनकी पत्नी, अर्दली और आसपास के लोग उन्हें अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

चिकित्सकों द्वारा मौत की पुष्टि किए जाने के बाद उनके परिवार में मातम पसर गया। वहीं प्रशासनिक महकमें में भी शोक की लहर छा गई। रात में ही जिलाधिकारी मिर्जापुर सहित अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे। गुरुवार को उनका शव लेकर परिजन लखनऊ स्थित उनके आवास के लिए प्रस्थान कर गए।

mirzapur-news-dpros-health-deteriorated-at-night-wife-called-orderly

जानकारी अनुसार मूल रूप से हरदोई जनपद के रहने वाले 53 वर्षीय कुरेंद्र पाल मिर्जापुर जनपद में जिला पंचायत राज अधिकारी DPRO के पद पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि बुधवार को आवश्यक काम करने के बाद वे अपने घर लौट गए। घर जाने के बाद वे परिवार वालों के साथ भोजन कर सो गए थे।

रात करीब 1 बजे अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने के बाद उनकी पत्नी रेखा देवी द्वारा तत्काल अर्दली को फोन करके जानकारी दी गई। जानकारी मिलने के बाद रात में ही अर्दली अशोक कुमार उनके आवास पर पहुंचे। उसके बाद आसपास के लोगों की मदद से उन्हें लेकर वह जिला अस्पताल गए।

जिला अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों द्वारा जिला पंचायत राज अधिकारी कुरेंद्र पाल को मृत घोषित कर दिया गया। चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद परिवार में मातम पसर गया। सूचना मिलने के बाद जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन सहित जिले के अन्य अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। माना जा रहा है कि हार्ट अटैक के चलते उनकी मौत हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+