Mirzapur डीएम ने वृद्धा से कहा 'मां, मैं आपकी बेटी जैसी', जमीन पर बैठकर सुनीं फरियाद: Video Viral
सुनवाई के दौरान Mirzapur जिलाधिकारी को एक महिला ने माताजी कह दिया, जिसपर उन्होंने कहा की माताजी 'मैं आपके बेटी जैसी हूं, मुझे मां न कहिए।'

उत्तर प्रदेश के Mirzapur जनपद के जिलाधिकारी दिव्या मित्तल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो देखकर लोग मिर्जापुर की जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
[वीडियो नीचे है।]
दरअसल, मिर्जापुर जिले के सिटी क्लब में जिला नगरीय विकास अभिकरण द्वारा स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में स्वनिधि योजना के लाभार्थियों के साथ ही अन्य अधिकारी भी पहुंचे थे। इसी कार्यक्रम मे जिलाधिकारी दिव्या मित्तल भी पहुंचीं थीं।
इस दौरान लाभार्थियों से बातचीत और उनकी समस्याओं की सुनवाई भी जिलाधिकारी दिव्या मित्तल द्वारा की जा रही थी। इसी बीच एक वृद्ध महिला अपनी समस्या सुनाने के लिए उठी और उन्होंने जिलाधिकारी को माताजी का कर संबोधित कर दिया।
वृद्ध महिला की बात सुनते ही जिलाधिकारी उनके पास पहुंच गईं। इस दौरान महिला ने उनको माताजी कहकर संबोधित कर दिया। इतना सुनते ही उन्होंने बेहद सरल स्वभाव में वृद्ध मां से कहा कि माता जी 'मैं आपकी बेटी जैसी हूं, कृपया मुझे मां न बोलिए।' यह कहते हुए जिलाधिकारी महिला के पास ही जमीन पर बैठ गईं। जमीन पर बैठने के बाद उन्होंने बूढ़ी मां की समस्या सुनीं।
सुनवाई करने के बाद जिलाधिकारी द्वारा डूडा के अधिकारियों को समस्या को निस्तारण करने के लिए निर्देश दिया गया। सुनवाई करने के दौरान वहां पर मौजूद किसी शख्स ने वीडियो बना लिया। अब वही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि एक महिला कुर्सी पर बैठी हुई हैं और मिर्जापुर के जिलाधिकारी दिव्या मित्तल कुर्सी से सेट कर जमीन पर बैठकर महिला से बात करती हुई नजर आ रही हैं। जिलाधिकारी का सरल स्वभाव देखकर लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।
वहीं रिपोर्ट की मानें तो महिला रामदेई चौरसिया को पहले यह नहीं पता था कि यही जिलाधिकारी हैं। महिला ने मीडिया को बताया कि उन्होंने सोचा किया कि यह महिला किसी संस्था से जुड़ी होंगी। हालांकि जब उन्हें पता चला कि उनको माताजी कहने वाली महिला मिर्जापुर की जिलाधिकारी हैं तो उनकी आंखें भर आईं।












Click it and Unblock the Notifications