Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

रात को महिला से मिलने गया प्रेमी, घर वापस आई लाश

मिर्जापुर। यूपी के मिर्जापुर में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया। यहां शनिवार की रात प्रेमिका से मिलने आशिक पहुंचा तो बदले में उसे मौत मिली। रात में सूचना पर पहुंची पुलिस और युवक के परिजन उसे मंडलीय अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रेमी का चेहरा सूज कर नीला पड़ गया और सिर से काफी खून निकल रहा था। आशंका जताई गई कि उसकी हत्या हुई है। परिजनों ने महिला के भतीजे और उसके साथियों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस प्रथम दृष्टया नशीले ड्रग के ओवरडोज से मौत होने की बात कह रही है।

man died who went to meet woman at her house

विधवा महिला से मिलने आता था युवक

शहर कोतवाली क्षेत्र के तिवरानी टोला मोहल्ले में एक 40 साल की विधवा महिला किराए से रहती है। मकान के ऊपर एक परिवार किराए पर रहता है। जो बीते दिनों अपने घर पंजाब चला गया है। महिला के घर पर शनिवार की रात कटरा कोतवाली क्षेत्र के इमामबाड़ा निवासी 30 साल का सद्दाम आया था। सद्दाम की इमामबाड़ा पर चूड़ी की दुकान है। सद्दाम के बड़े भाई ने बताया कि रात 11 बजे घर पर फोन आया कि तिवरानी टोला स्थित महिला के मकान में सद्दाम का शव पड़ा है। मौके पर जाकर देखा गया तो वह दीवार के सहारे पड़ा था। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

भाई ने हत्या का लगाया आरोप

भाई ने आरोप लगाया कि उसके भाई को जहर देकर मारा गया है। जब वह मौके पर पहुंचा था तो महिला का भतीजा और उसके तीन दोस्त थे। उसके भाई के मुंह से झाग निकल रहा था। इससे लग रहा था कि उन लोगों ने उसे जहर देकर मारा है। शहर कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि उसके पास से ड्रग का इंजेक्शन मिला है। ड्रग के ओवरडोज और जहर से भी मौत हो सकती है। पोस्टमॉर्टम रिर्पोट आने के बाद कारण की पुष्टि हो सकेगी और उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+