Chocolate Day पर प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, पुलिस ने पकड़कर हवालात में डाल दिया

Chocolate Day पर प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रेमी को पुलिस हिरासत में लेकर थाने पर पहुंची और उसके बाद पुलिस द्वारा उसके खिलाफ कार्रवाई की गई। पकड़ा गया प्रेमी बाल सुधार गृह से फरार हुआ

Mirzapur lover police

मिर्जापुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि Chocolate Day के दिन अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे बाल सुधार गृह भेज दिया है। पकड़ा गया प्रेमी बाल सुधार गृह के शौचालय का टीन शेड उखाड़कर बाल सुधार गृह से फरार हो गया था। फरार होने के बाद से ही पुलिस द्वारा उसकी खोजबीन की जा रही थी।

31 दिसंबर को बाल सुधार गृह से हुआ था फरार

31 दिसंबर को बाल सुधार गृह से हुआ था फरार

पुलिस द्वारा बताया गया कि बीते 31 दिसंबर को मिर्जापुर जिले के मोर्चा घर स्थित बाल सुधार गृह में शौचालय के ऊपर लगे टीन शेड को ऊखाड़कर तीन किशोर फरार हो गए थे। बाल सुधार गृह से तीनों किशोरों के फरार होने की सूचना के बाद पुलिस उनकी खोजबीन में जुटी थी, जिसमें चोरी के आरोप में बाल सुधार गृह में रखे गए दो किशोरों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जबकि तीसरा किशोर अपहरण के आरोप में बाल सुधार गृह में बंद था, जिसे फरार होने के बाद पुलिस नहीं पकड़ पाई थी।

सर्विलांस की मदद से हुआ गिरफ्तार

सर्विलांस की मदद से हुआ गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि बाल सुधार गृह से भागने वाले तीसरे किशोर को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस उसके घर तथा अन्य स्थानों पर करीब एक माह तक दबिश दी लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। इसी बीच पुलिस को पता चला कि फरार हुआ किशोर एक किशोरी से प्रेम करता है, ऐसे में पुलिस द्वारा किशोरी का नंबर इसी तरह प्राप्त किया गया और सर्विलांस की मदद ली गई। उसके बाद पुलिस को पता चला कि फरार हुआ किशोर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए ब्रह्मचारी इलाके में मिलने के लिए पहुंचने वाला है। ऐसे में सटीक सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची और किशोर को गिरफ्तार कर ली।

नए साल पर भी किया था मुलाकात

नए साल पर भी किया था मुलाकात

बताया जा रहा है कि बाल सुधार गृह से फरार होने के बाद वह किशोर 1 जनवरी को नए साल पर भी अपनी प्रेमिका से मुलाकात करने के लिए पहुंचा था और उससे मिलकर हैप्पी न्यू ईयर बोला था। हालांकि उस दौरान पुलिस को जानकारी नहीं मिल पाई थी जिसके चलते उस समय उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका था। पुलिस द्वारा किशोर से पूछताछ में यह भी पता चला कि वह अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए ही बाल सुधार गृह से फरार हुआ था। फिलहाल पुलिस का कहना है कि बाल सुधार गृह से फरार किशोर को ब्रह्मचारी इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया और पुनः राजकीय संप्रेषण जुलूस में भेज दिया गया है।

Recommended Video

      मिर्जापुरः तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई दर्दनाक मौत

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+