मिर्जापुर: पेशी से लौटे बालबंदी ने बाथरूम में फांसी लगाकर दी जान, बच्ची से रेप के मामले में था बंद

मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोर्चाघर स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर में मंगलवार की दोपहर पेशी से लौटे बाल बंदी ने बैरक के अंदर स्थित बाथरूम में गमछे से फांसी लगाकर जान दे दी। शाम करीब साढ़े चार बजे खेलते समय गिनती में उसके न मिलने पर खोजबीन की गई तो बाथरूम में उसका शव लटका मिला। कर्मचारी बाथरूम का दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकालने के बाद अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसपी सिटी प्रकाश स्वरूप पांडेय, नगर मजिस्ट्रेट सुशील लाल श्रीवास्तव, सीओ सदर संजय सिंह जांच करने पहुंचे।

Recommended Video

    मिर्जापुरः फांसी पर लटका मिला बंदी किशोर का शव
    दुष्कर्म के मामले में बंद था किशोर

    दुष्कर्म के मामले में बंद था किशोर

    भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र में रहने वाले 16 वर्षीय किशोर बच्ची से दुष्कर्म के मामले में 11 जुलाई को मिर्जापुर के मोर्चाघर स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह में बंद था। वह संप्रेक्षण गृह के बैरक नंबर दो में बंद था। मंगलवार की सुबह उसकी पेशी भदोही के जुवेनाइल कोर्ट में थी। मंगलवार की सुबह दस बजे भोजन करने के बाद पुलिस उसे पेशी में भदोही कोर्ट ले गई थी। कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस ढाई बजे उसे राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर में लाकर छोड़ा।

    गिनती कम मिलने पर पता चला फंदे पर लटका है

    गिनती कम मिलने पर पता चला फंदे पर लटका है

    शाम को साढ़े चार बजे बैरक नंबर दो के बंदियों को बाहर खेलने के लिए निकाला गया तो गिनती कम मिली। गिनती में किशोर के न मिलने पर कर्मचारियों ने खोजबीन की तो वह बाथरूम में फंदे पर लटका दिखा। आनन-फानन में बाथरुम का दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकालकर उसे मंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सूचना पर शहर कोतवाल राजकुमार सिंह मौके पर पहुंचे और छानबीन की। इसके बाद नगर मजिस्ट्रेट, एएसपी सिटी, सीओ सदर मौके पर पहुंचे। संप्रेक्षण गृह के अंदर बाथरुम आदि की छानबीन की।

    शेड के पाइप के सहारे लगाया था फंदा

    शेड के पाइप के सहारे लगाया था फंदा

    बाल बंदी राजकीय संप्रेक्षण गृह के बाथरूम में फांसी लगाई थी। बाथरूम की छत पर सीमेंट का शेड पड़ा है। लोहे के पाइप के ऊपर शेड पड़ा है। बाल बंदी गमछे के सहारे फंदा बनाकर लटक गया। फंदे से उतारने के बाद उसकी सांस चल रही थी, लेकिन अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। एएसपी ‌सिटी प्रकाश स्वरूप पांडेय ने कहा कि अपहरण और दुष्कर्म मामले में बाल बं‌दी 11 जुलाई से बंद था। वह मंगलवार की सुबह पेशी पर गया था। पेशी से आने के बाद गिनती में बंदी कम मिले तो खोजबीन की गई। खोजबीन में बाथरूम में फंदे से लटका मिला। अस्पताल में मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+