Purushottam Express में बम की सूचना के बाद हड़कंप, चुनार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोक कर की जा रही जांच

पुरी से दिल्ली जा रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में रविवार देर शाम बम होने की सूचना मिलने के बाद हड़कंप मच गया। मिर्जापुर जिले के चुनार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोककर जांच की जा रही है।

information of bomb in Purushottam Express Puri to Delhi

पुरी से दिल्ली जा रही Purushottam Express में रविवार को सायंकाल बम मिलने की सूचना मिलते ही रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद ट्रेन के मिर्जापुर जिले के चुनार रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया और ट्रेन में तलाशी ली जा रही है।

दरअसल, शनिवार को सायं काल डगमगपुर रेलवे स्टेशन मास्टर को वायरलेस सेट पर सूचना मिली की पूरी से दिल्ली जा रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के इंजन में बम रखा गया है। समय रहते अभी ट्रेन को नहीं रोका गया तो बड़ा हादसा हो सकता है।

उसके बाद स्टेशन मास्टर द्वारा रेलवे के अधिकारियों को सूचना दी गई। सूचना के बाद ट्रेन मिर्जापुर जनपद के चुनार रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो वहीं पर उसे रोक दिया गया। ट्रेन रुकने के बाद आरपीएफ और जीआरपी के साथ स्थानीय पुलिस द्वारा जांच पड़ताल प्रारंभ की गई।

ट्रेन रुकने के बाद ट्रेन के इंजन और बोगियों में भी तलाशी ली जाने लगी इस दौरान ट्रेन में सवार यात्री भी डरे सहमे में नजर आए, हालांकि इस बारे में यात्रियों को कोई सूचना नहीं दी गई थी। ट्रेन रुकने के बाद जांच पड़ताल जारी थी इसी बीच मिर्जापुर एडीएम और अन्य अधिकारी भी चुनार रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए।

अधिकारियों के पहुंचने के बाद डाग स्क्वायड और पीएसी की टीम भी रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। उसके बाद पुनः ट्रेन के बोगी और उसके चक्‍के व रेलवे लाइन सहित अन्य स्थानों पर रात तक गहनता से जांच पड़ताल की जाती रही।

फिलहाल, इस बारे में अधिकारियों द्वारा बताया गया कि अभी तक ट्रेन में कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है, हालांकि जांच चल रही है और जांच के बाद ट्रेन को आगे के लिए भेजा जाएगा। फिलहाल तलाशी किए से उसमें सवार यात्री भी दहशत में नजर आए।

Recommended Video

    मिर्ज़ापुर: निर्दल प्रत्याशी के समर्थन में उतरी अपना भारतीय सनातन पार्टी, जाने वजह

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+