मिर्जापुर- जिसे चोर समझकर पति ने पकड़ा वह निकला पत्नी का आशिक, 200 किमी दूर से आया था मिलने
शादीशुदा प्रेमिका से मिलने के लिए उसका प्रेमी महाराजगंज से मिर्जापुर पहुंच गया और घर में प्रवेश करते समय प्रेमिका के पति ने उसे चोर समझ कर पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी उसके बाद पुलिस को सूचना दिया
मिर्जापुर, 19 सितंबर : शादीशुदा प्रेमिका से मुलाकात करना एक प्रेमी को भारी पड़ गया। प्रेमिका के ससुराल में उससे मिलने पहुंचे प्रेमी को रात्रि में घर में प्रवेश करते समय चोर समझकर प्रेमिका के पति व उसके परिवार वालों ने पकड़ लिया तथा जमकर उसकी पिटाई की। पिटाई करने के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो वह प्रेमिका के बारे में बताया। उसके बाद पुलिस प्रेमी को पकड़ कर अहरौरा थाने ले आई जहां पति के कहानी पर प्रेमिका ने प्रेमी के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट की तहरीर दी जिसके आधार पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। मामले की जानकारी होने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

महराजगंज से प्रेमिका से मिलने आया था मिर्जापुर
महराजगंज की रहने वाली एक युवती अपने जिले के रहने वाले एक युवक से प्रेम करती थी। कुछ वर्ष पूर्व उसकी शादी मिर्जापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक कर दी गई। शादी के बाद भी महिला और उसके प्रेमी शिवकुमार जायसवाल के बीच प्रेम कम नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि शादी के बाद प्रेमिका और उसके प्रेमी के बीच फोन पर बातचीत होती रहती थी। इसी बीच गुरुवार की रात्रि में आजमगढ़ का रहने वाला प्रेमी अहरौरा स्थित प्रेमिका के ससुराल पहुंच गया। ससुराल में पहुंचने के बाद वह प्रेमिका से मिलने के लिए उसके कमरे में प्रवेश कर रहा था। उसी समय प्रेमिका के घर वाले जाग गए और चोर चोर का शोर मचाते हुए लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़ने के बाद लोगों ने जमकर उसकी पिटाई कर दी।
छेड़खानी का आरोप लगाते हुए दी गई तहरीर
पकड़े जाने के बाद पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उससे पूछताछ किया गया। पूछताछ के दौरान प्रेमी ने सच्चाई उगल दी उसके बाद वहां मौजूद लोग अवाक रह गए। पकड़े गए युवक की पहचान पत्र आदि की जांच की गई तो वह महिला के मायके के समीप का रहने वाला पाया गया। उसके बाद पुलिस उसे पकड़ कर थाने ले आई। प्रेमिका और उसके पति भी आने पर पहुंचे और पति के कहने पर प्रेमिका ने अपने प्रेमी के खिलाफ छेड़खानी सहित मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया। इस बारे में उपनिरीक्षक सदानंद सिंह का कहना है कि महिला की तहरीर पर आईपीसी की धारा 452, 354 और 323 के तहत आरोपी शिवकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल कर पकड़े गए युवक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications