ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से मां-बेटे समेत 4 की मौत, मिर्जापुर में हुआ दर्दनाक हादसा
Mirzapur news, मिर्जापुर। यूपी के मिर्जापुर में एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें 4 लोगों की जान चली गई। लगभग 35 लोग सवार ट्रैक्टर-ट्रॉली मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में सांई मंदिर के पास ड्रमंडगंज गड़बड़ा धाम से दर्शनार्थियों को लेकर लौट रहा था। ट्रैक्टर ओवरटेक करते समय सामने आ रही स्कॉर्पियो को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें ट्रॉली के नीचे दबकर सास-बहू और एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। इस घटना में करीब 25 लोग घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से 11 घायलों को मंडलीय अस्पताल भेजा गया। जहां पर एक और महिला की मौत हो गई।

ट्रैक्टर-ट्राली पर 35 लोग सवार थे
लालगंज दुबार कला चक 65 गांव से चार परिवार के 35 दर्शनार्थी सुबह ट्रैक्ट्रर-ट्राली पर सवार होकर हलिया के गड़बड़ा धाम दर्शन करने के लिए गए थे। दर्शन कर सभी दर्शनार्थी शाम को घर लौट रहे थे। इसमें महिला-पुरुष व बच्चे सभी सवार थे। रास्ते में एक ट्रैक्टर जो सड़क किनारे कटे पेड़ों की लकड़ी की ढुलाई कर रहा था। वह भी लालगंज की ओर जा रहा था। रास्ते में दर्शनार्थियों से भरी ट्रैक्टर और लकड़ी लदे ट्रैक्टर चालक ओवरटेक करने लगे। दोनों ट्रैक्टर बरौधा नर्सरी मोड़ सांई मंदिर के पास पहुंचे तभी सामने से एक स्कॉर्पियो गाड़ी आ गई। उसे बचाने में दोनों ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क के दोनों ओर पलट गए।
हादसे में तीन की मौके पर मौत
हादसे में इसमें 55 वर्षीय देवंती देवी, उनकी बहू 28 वर्षीय रिंकू देवी और पौत्र तीन वर्षीय आयुष की मौके पर ही मौत हो गई। घायलो में 50 वर्षीय मीना, 40 वर्षीय सविता, 35 वर्षीय आशा, 14 वर्षीय विवेक, 30 वर्षीय संगीता, 14 वर्षीय विशेष, 17 वर्षीय संतोष, 35 वर्षीय सुरेंद्र, 60 वर्षीय कलावती, 22 वर्षीय मनीषा, 35 वर्षीय सीमा गंभीर रूप से घायल को मंडलीय अस्पताल भेजा गया। रास्ते में जाम के चलते घायल दो घंटे देर से अस्पताल पहुंचे। अस्पताल पहुंचने पर मीना देवी ने दम तोड़ दिया।
ये भी पढ़ें: फेरे से पहले दूल्हे ने रखी मांग, नहीं पूरी हुई तो केस लिखाने पहुंचा थाने












Click it and Unblock the Notifications