Mirzapur में पहाड़ी पर खदान में मिली किशोरी की लाश, चाकू गोदकर हत्या और दुष्कर्म की आशंका

Mirzapur में शनिवार को सायं काल पहाड़ी पर स्थित एक खदान में दलित किशोरी की लाश बरामद की गई, किसी धारदार हथियार से किशोरी की हत्या की गई थी दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है

Mirzapur में शनिवार की सुबह में एक किशोरी अपने घर से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। शनिवार की देर शाम पहाड़ी पर स्थित खदान में किशोरी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। संभावना जताई जा रही की चाकू गोदकर उसकी हत्या की गई है और हत्या करने से पहले उसके साथ दुष्कर्म जैसी घटना को भी अंजाम दिया गया है। इस मामले में सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतका की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है और अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

Mirzapur adalhat news

बंदर भगाने पहुंचे बच्चों ने देखी लाश
दरअसल मिर्जापुर जिले के अदलहाट थाना अंतर्गत एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी शनिवार को सुबह में शौच करने के लिए गई और वह अपने घर वापस नहीं लौटी। किशोरी के परिवार के लोग काफी खोजबीन किए लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। सुबह से गायब किशोरी की सायं काल खोजबीन की जाती रही। इसी बीच गांव के कुछ बच्चे शाम को बंदर भगाने के लिए पहाड़ी पर पहुंचे तो बच्चों ने देखा कि वहां पर उक्त किशोरी की लाश पड़ी हुई थी। लाश देखकर शोर मचाते हुए बच्चे नीचे आए और परिजनों को पूरी जानकारी दिए।

धारदार हथियार के मिले निशान
मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि किशोरी के शरीर पर कई जगह धारदार हथियार से काटे जाने के निशान दिखाई दे रहे थे। इनके अलावा संभावना जताई जा रही है कि किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या की गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद डाग स्क्वायड, फॉरेंसिक टीम के साथ ही अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल किए। इस बारे में एसपी संतोष कुमार मिश्रा द्वारा बताया गया कि किशोरी का शव पहाड़ी के ऊपर मिला था, जिसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और यदि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म होने की पुष्टि होती है तो दुष्कर्म की धाराओं को भी बढ़ाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+