Mirzapur में नदी किनारे भीड़ देख पहुंचा पति, अपनी ही पत्नी की लाश देख रह गया अवाक

Mirzapur में अपने मायके से ससुराल के लिए निकली एक विवाहिता गायब हो गई, मंगलवार को उरई नदी के किनारे उसकी लाश बरामद हुई

Mirzapur में नदी किनारे जुटी हुई भीड़ देखकर एक व्यक्ति वहां जानकारी के लिए पहुंचा तो अवाक रह गया। नदी किनारे उसके पत्नी की लाश पड़ी हुई थी। पत्नी की लाश देखकर वह घटनास्थल पर ही रोने बिलखने लगा। उसकी पत्नी अपने मायके गई थी और मायके से अकेले ही ससुराल आ रही थी। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मृतका के लाश को कब्जे में लेकर कार्यवाही में जुटी है।

Mirzapur News

तीन दिन पूर्व बस अड्डा से हुई थी लापता
जानकारी अनुसार मिर्जापुर जिले के विंध्याचल थाना अंतर्गत मगरदा गांव के रहने वाले अमरजीत पाल की पत्नी रुकुमलता (40) रविवार को अपने ससुराल से चंडिका धाम स्थित मायके गई थी। मायके जाने के बाद वह सोमवार को अपने पिता के साथ मायके से ससुराल जाने के लिए निकली और बस अड्डा से लापता हो गई। लापता होने के बाद उसके पिता उसे काफी देर तक तलाश किये लेकिन बस अड्डा के आसपास वह नहीं मिली। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसके बारे में कोई जानकारी न मिलने पर मृतका के पिता ने उसके पति अमरजीत पाल को सूचना दिया। ससुराल और मायके के लोग उसकी खोजबीन कर रहे थे और रिश्तेदारी में भी संपर्क कर रहे थे।

मृतका की मानसिक स्थित ठीक नहीं थी
मंगलवार को भी दिनभर लोगों ने उसकी खोजबीन की। उसके बाद उसके पति अमरजीत पाल खोजबीन करते हुए शाम तक वापस लौट रहे थे उसी समय हरई नदी के किनारे उनको भीड़ दिखाई दी। भीड़ देखने के बाद अमरजीत पाल वहां पहुंचे तो उन्हें पता चला कि नदी किनारे किसी महिला की लाश मिली है। पति अमरजीत जब नजदीक पहुंचे तो अपने पत्नी को मृत देखकर विलाप करने लगे। पति अमरजीत द्वारा बताया गया कि मृतका की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उसका दवा इलाज चल रहा था। फिलहाल सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतका की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के लिए भेज दी। पुलिस का कहना है कि लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+