बाइक सवार बदमाशों ने रोका घर जा रहे सर्राफा व्यवसायी का रास्ता, हत्या कर 10 लाख के आभूषण ले भागे

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के चील्ह थाना क्षेत्र के पुरजागिर बाजार स्थित दुकान को बंद कर घर जाते समय रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने सर्राफा व्यवसायी को गोली मार दी और उसका बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में नकदी व आभूषण मिलाकर 10 लाख रुपये का सामान था। आनन-फानन नें व्यवसायी को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एएसपी सिटी प्रकाश स्वरूप पांडेय, सीओ सदर संजय सिंह फोर्स के साथ अस्पताल पहुंचे। वहां पर उनके भाई से पूछताछ कर घटना स्थल जांच करने पह‌ुंचे। डीआईजी पीयूष श्रीवास्तव भी मौके पर जांच करने पहुंचे।

नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

पुरजागिर गांव निवासी 46 वर्षीय संतोष यादव का पुरजागिर- कंपनीघाट मार्ग पर ओम शांति ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। प्रतिदिन की भांति वह गुरुवार की रात पौने आठ बजे के करीब बाइक से घर जाने के लिए निकले थे। बाइक सवार तीन नकाबपोश उनका दुकान से ही पीछा कर रहे थे। वह सूर्या कार्पेट कंपनी के पास पहुंचे तो अंधेरा पड़ते ही बाइक सवार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग किया। इसमें एक गोली उनके दाहिने सीने की ओर लगी है। बाइक सवार गोली मारने के बाद बैग लेकर औराई की ओर भाग निकले। स्थानीय लोग पुलिस और परिजनों को सूचना देकर उपचार के लिए संतोष को लेकर मंडलीय अस्पताल आए। जहां डाक्टर ने संतोष को मृत घोषित कर दिया।

गहना और रुपए वाला बैग छीनकर भागे

गहना और रुपए वाला बैग छीनकर भागे

मृतक के पास एक झोला मिला है। जिसमें छह सौ रुपए और एक पानी का थर्मस है। पुलिस लूट से इंकार कर रही है, पर चश्मीदीदों ने बताया कि बदमाश गोली मारने के बाद उनका एक बैग छीनकर फरार हो गए। परिवार वालों के मुताबिक, बैग में नकदी और आभूषण आदि मिलाकर 10 लाख का सामान होगा। संतोष यादव दो भाईयों में बड़े थे। उनकी पुरजागिर बाजार में काफी पुरानी सराफा की दुकान है। इसी से वह अपने परिवार का खर्च चलाते थे। उनके छोटे भाई विनोद यादव लालडिग्गी ‌स्थित बैंक में क‌ैशियर है। मृतक संतोष यादव को एक पुत्री 10 वर्षीय पूजा और 16 वर्षीय पुत्र आनंद है।

तीन माह में दूसरे सर्राफा व्यवसायी की हत्या

तीन माह में दूसरे सर्राफा व्यवसायी की हत्या

देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा स्थित राजीव गांधी साउथ कैंपस के पर 15 मार्च को कटरा कोतवाली क्षेत्र के बुंदेलखंडी मोहल्ला निवासी बसंत सेठ (45) की दो बदमाशो ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसके पास से पांच लाख रुपया लूट ले गए थे। वह मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर देहात कोतवाली क्षेत्र के बलहरा मोड़ गोड़टुटवा के पास सराफा की दुकान को बंद करके घर लौट रहा था तभी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। व्यापारियों ने जाम लगाकर कार्रवाई और मुआवजे की मांग की, पर आज तक न तो मामले का खुलासा हो सका, न ही परिवार को आर्थिक सहायता मिल सकी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+