UP News: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के पति की कार दुर्घटनास्त, घायल आशीष पटेल ट्रॉमा सेंटर में भर्ती
UP News: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के पति आशीष पटेल बुधवार को प्रयागराज से मिर्जापुर जाते समय हादसे का शिकार हो गए। इस घटना में आशीष पटेल की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई वहीं दुर्घटना में आशीष पटेल के अलावा दो-तीन और लोगों को हल्की-फुल्की चोट लगी है।
बताया जा रहा है कि आशीष पटेल के सीने में व हाथ और पैर में चोट लगी हुई है। ट्रामा सेंटर में उनका उपचार चल रहा है। हादसे की जानकारी मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सीनियर डॉक्टर उनके उपचार में लगे हुए हैं। यह भी बता दें कि आज ही अनुप्रिया पटेल और आशीष पटेल की शादी की 14 वीं सालगिरह भी है।

यह अभी बता दें कि आशीष पटेल योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। बुधवार को वे प्रयागराज से मिर्जापुर आ रहे थे। प्राथमिक सूचना अनुसार काफिले में आगे चल रही गाड़ी ने अचानक ब्रेक लगा दिया जिससे आशीष पटेल की गाड़ी चला रहे चालक ने ब्रेक लगाकर कर गाड़ी संभालना चाहा लेकिन तब तक उनकी गाड़ी आगे चल रही गाड़ी में टकरा गई।
गाड़ी टकराने के बाद तत्काल उन्हें बाहर निकाला गया और दूसरी गाड़ी मंगा कर तत्काल उन्हें मिर्जापुर मंडलीय अस्पताल के लिए रवाना किया गया। मंडलीय अस्पताल के ट्रामा सेंटर में उन्हें भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है। इस बारे में डॉक्टरों द्वारा बताया गया कि शरीर में कहीं भी गंभीर चोट नहीं लगी है। हाथ की उंगलियों में और शरीर में अन्य जगह हलकी-फुलकी चोट है, जिसका इलाज किया जा रहा है।
यह भी बता दें कि शादी की सालगिरह पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल द्वारा सुबह में ही सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए शादी की सालगिरह का जिक्र किया गया था। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा था कि "जिंदगी में रंग कई वक्त ने भर डाले साथ-साथ हमने क्या खूब शौक वाले किसी एक के बस की बात न थी सो मिलकर हमने यह मसाले संभालें।"












Click it and Unblock the Notifications