Mirzapur News: दूल्हा करता रहा इंतजार और 'लुटेरी दुल्हन' मौसा के साथ हो गई फरार

Mirzapur में बागपत से शादी करने आए एक युवक के साथ ठगी हो गई, शादी करने के बाद लुटेरी दुल्हन रुपए लेकर अपने मौसा के साथ फरार हो गई

Mirzapur जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बागपत का एक युवक मिर्जापुर निवासी एक युवती से शादी किया। शादी करने के बाद दुल्‍हन अपने मौसा के साथ फरार हो गई। इधर दूल्हा काफी देर तक इंतजार किया। दुल्हन के न आने पर वह मोबाइल नंबर डायल किया तो नंबर बंद मिला। उसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ और उसने पुलिस को सूचना दिया। बाद में थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराया। युवक द्वारा बताए गए मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

Mirzapur Baghpat bride

शादी के लिए मौसा से हुई थी डील
बागपत निवासी अंकुर नामक युवक ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि मिर्जापुर मड़िहान इलाके में रहने वाला कमलेश नामक व्यक्ति का बागपत में आना जाना होता था। इसी बीच उसकी मुलाकात पीड़ित युवक के चाचा नरेंद्र से हुई। कमलेश ने भुक्तभोगी के चाचा से बताया कि उसकी एक भतीजी शादी योग्य है और वह शादी करना चाहता है। नरेंद्र उसे अपने भतीजे अंकुर के बारे में बताए और फिर शादी की बात आगे बढ़ी। रविवार को भुक्तभोगी अपने चाचा और परिजनों के साथ मिर्जापुर पहुंचा। गरीबी का हवाला देते हुए शादी में खर्च के लिए लड़की पक्ष द्वारा रुपए भी लिए गए।

खेत में कराई गई दोनों की शादी
भुक्तभोगी ने बताया कि खुद को लड़की का मौसा कहने वाला व्यक्ति न तो अपने घर ले गया और न ही उस लड़की के घर ले गया। खेत में ही वह लड़की को बुलाया और वहीं पर दुल्हन ने दूल्हे के गले में वरमाला डाली। उसके बाद शादी की आगे की रस्म पूरी की गई। दुल्हन को विदा करने के लिए लड़की पक्ष द्वारा 90 हजार की मांग की गई। दूल्हा के परिजनों द्वारा रुपए दे दिए गए। लड़की पक्ष द्वारा बताया गया कि रेलवे स्टेशन पर वह लड़की और विदाई के सामानों को लेकर पहुंचेंगे। उसके बाद दूल्हा और उसके परिजन रात में रेलवे स्टेशन पर इंतजार करते रहे लेकिन दुल्हन नहीं आई। बाद में दूल्‍हा ने पुलिस को सूचना दिया और थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+