Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बेटे ने घर में दोनों को साथ देख लिया तो जीजा का साली ने किया मर्डर

Mirzapur news, मिर्जापुर। यूपी के मिर्जापुर में पुलिस ने नहर में मिले शव के हुए कत्ल का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने खुलासा कर बताया कि मृतक का दूर की साली के साथ प्रेम-प्रसंग चलता था। पुलिस ने आरोपित मां-पुत्र को पौनी गांव के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

21 फरवरी को नहर में मिला था शव

21 फरवरी को नहर में मिला था शव

चुनार थाना क्षेत्र के शिवपुर (बगही) गांव निवासी 45 वर्षीय मंगरु पुत्र लालजी 17 फरवरी को घर से निकाला था। चार दिन बाद 21 फरवरी को इमलियाचट्टी-अदलहाट मार्ग पर पथरौरा गांव के सामने जरगो नहर में उसका बहता हुआ शव बरामद हुआ। उसके जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त मंगरू के रूप में हुई। परिजनों ने उसकी शिनाख्त की।

भाई ने दी हत्या की तहरीर

भाई ने दी हत्या की तहरीर

मृतक के भाई राजेंद्र ने पुलिस में तहरीर देकर हत्या की आशंका जताई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या से मौत की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने ससुराल के लोगों से पूछताछ की लेकिन कुछ तथ्य हाथ न लगा। पुलिस ने दूसरे एंगल से जांच करना शुरू किया तो छानबीन में प्रेम प्रसंग का मामला प्रकाश में आया।

हत्या करने के बाद शव को नहर में फेंका

हत्या करने के बाद शव को नहर में फेंका

अदलहाट थाना प्रभारी ने बताया कि पौनी ग्राम निवासी रेखा का मृतक मंगरु से संबंध था। जो रिश्ते में साली लगती थी। 20 फरवरी को मंगरु उसके घर गया था। रेखा का पुत्र परमानंद ने मंगरु को मां के साथ देख लिया। इस पर रेखा ने मंगरु के सिर पर ईंट से वार किया। इससे उसकी मौत हो गई। मौत होने पर रेखा अपने पुत्र परमानंद के सहयोग से मृतक को रिक्शा ट्राली (सगड़ी) पर रखकर पौनी बैरियर के पास से जरगो फीडर में फेंक दिया। दूसरे दिन सुबह पथरौरा गांव के पास नहर में शव मिला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+