मिर्जापुर: सेना के जवान की पत्नी की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Mirzapur News: मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में अपराधी बेखौफ हो चुके हैं। अमेठी (Amethi) में चार दिनों में तीन हत्याएं, कानपुर (Kanpur) में शिक्षक की पत्नी की हत्या के बाद अब मिर्जापुर (Mirzapur) में सेना के जवान की पत्नी की हत्या (Murder) की वारदात सामने आई है। वारदात को अंजाम उस वक्त दिया गया जब महिला घर में सो रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद परिजन महिला के ससुराल वालों पर आरोप लगा रहे हैं।

दो महीने की छुट्टी पर आया था पति
मामला शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के सारीपुर गांव का है। गोरखा रेजिमेंट वाराणसी में क्लर्क के पद पर तैनात कमलेश सोनकर की पत्नी सितारा देवी की धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी गई। हत्या के समय घर में पति-पत्नी की मौजूद थे। कमलेश दो महीने की छुट्टी पर घर आए थे। परिजनों के मुताबिक, लड़की ने अपनी मां को आवाज देकर दरवाजा खुलवाने की भी कोशिश की, मगर कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मायके में किराए का कमरा लेकर रहती थी महिला
पुलिस के मुताबिक, महिला का ससुराल धौकलगंज थाना कपसेठी वाराणसी में था, लेकिन वह अपने मायके में ही कमरा किराए पर लेकर रहती थी। मृतक महिला के पति कमलेश से भी पुलिस पुछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। बता दें, अमेठी कानपुर में शुक्रवार की सुबह एक शिक्षक की पत्नी की घर में घुसकर गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के वक्त शिक्षक दूध लेने गया था, वापस लौटा तो कमरे में खून से लथपथ पत्नी की लाश पड़ी मिली। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications