50 फुट नीचे गहरी खाई में गिरा ट्रक, अंदर सोये लोगों को पता नहीं चला

मिर्जापुर। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर अहरौरा थाना क्षेत्र के हनुमान पहाड़ी पुलिस बूथ के पास रात एक बजे के करीब केमिकल लदी अनियंत्रित ट्रक 50 फुट नीचे खाई में गिर गई। इससे ट्रक में सवार दो लोगों की मौत हो गई। ट्रक से कूदने के कारण चालक-खलासी घायल हो गए। रात में पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर दोनों को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

केमिकल लेकर जा रहे थे पंजाब

केमिकल लेकर जा रहे थे पंजाब

सोनभद्र के रेनुसागर स्थित ग्रासीन इंड्रस्ट्रीज लिमिटेड कंपनी से 500 बोरी केमिकल लेकर ट्रक पंजाब के लिए रवाना हुआ था। ट्रक पर चालक खलासी के साथ ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनजर देवीशंकर उपाध्याय निवासी बरजी कला गोपीगंज भदोही और उनका साथी रविंद्र नाथ पाठक निवासी जिगना पटेहरा थाना मड़िहान सवार था। ट्रक देर रात एक बजे के करीब अहरौरा थाना क्षेत्र के हनुमान पहाड़ी पर पहुंची तो अनियंत्रित हो गई।

क्रेन की मदद शव को बाहर निकाला

क्रेन की मदद शव को बाहर निकाला

राहगीरों ने थाना प्रभारी मनोज ठाकुर को फोन कर सूचना दिया। सूचना पर थाना प्रभारी फोर्स के साथ पहुंचे। पहाड़ी पर घायलावस्था में पड़े चालक 40 वर्षीय सतीश निवासी कोटा कबुलपुर थान बीबीनगर बुलंदशहर व खलासी 38 वर्षीय संजीव कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवासी जंगल थाना नदौनी हमीरपुर को उपचार के लिए सीएचसी भेजवाया। हालत गंभीर होने पर दोनों को ट्रमा सेंटर रेफर कर दिया गया। इधर अंधेरा होने और खाई में जाने का रास्ता न होने के कारण ट्रक के मलबे में दबे लोगों को निकलने में परेशान रही। घंटे भर बाद थाना प्रभारी ने तीन क्रेन मंगाकर ट्रक को उठवाया। ट्रक उठाने के बाद नीचे दबे देवीशंकर उपाध्याय और रविंद्रनाथ पाठक के शव को बरामद किया गया।

ट्रक में सो रहे थे देवीशंकर और रविंद्रनाथ

ट्रक में सो रहे थे देवीशंकर और रविंद्रनाथ

देर रात जब हनुमान पहाड़ी पर हादसा हुआ तो ट्रक में बैठे ट्रांसर्पोट मैनेजर देवीशंकर और उनके साथी रविंद्रनाथ सो रहे थे। इस कारण उनको हादसे की भनक तक नहीं लगी। ट्रक अनियंत्रित होने पर चालक और खलासी कूद गए और ट्रक खाई में गिर गई। ट्रक गिरने से सो रहे देवीशंकर और रविंद्रनाथ उसमें दब गए और दोनों की मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+