मड़ई में सो रहे शख्स की हत्या, पत्नी जगाने आई तो लाश देखकर चीख उठी
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र के सरसवा गांव में एक अधेड़ व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। वह घर के बाहर स्थित मड़ई में सो रहा था, रविवार की देर रात उसे मार डाला गया। सोमवार की सुबह जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह, सीओ नक्सल रमाकांत आदि घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की सेवा ली। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

पत्नी की नींद खुली तो पति की लाश दिखी
संवाददाता के अनुसार, सरसवा गांव में बीती रात घर के बाहर लगी मड़ई में 42 वर्षीय मुरारी मिश्रा पुत्र लल्लन मिश्रा रविवार की रात चौकी पर पेट के बल सोया हुआ था। तभी इसी दौरान किसी अज्ञात हमलावर द्वारा धारदार हथियार से युवक के गर्दन व सिर में हमला किया गया। सोमवार की भोर में जब उसके पत्नी की नींद खुली तो वह मड़ई में गई, जहां मुरारी मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। युवक के उपर हमला इतना जोरदार किया गया था कि काफी दूर तक उसके शरीर के खून के निशान बिखरे हुए थे।
जल्द करेंगे खुलासा: थानाध्यक्ष राजेश चौबे
मड़हे में शव देखकर पत्नी के शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। तभी किसी ने युवक ने हत्या की सूचना पुलिस को दिया। थानाध्यक्ष राजेश चौबे ने बताया कि युवक की हत्या किसी धारदार हथियार से हमला करके की गई है। पुलिस मामले के खुलासे में जुटी हुई है, जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।











Click it and Unblock the Notifications