पिता से गाली-गलौज करने पर एक भाई ने दूसरे भाई को जान से मार दिया, मेरठ में अरेस्ट
मेरठ। उत्तर प्रदेश में मेरठ के थाना इचौली क्षेत्र में एक भाई ने दूसरे भाई को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने जब हत्यारे को गिरफ्तार किया तो उसने कहा कि मेरा छोटा भाई पिता से गाली-गलोज करता था। कई बार उसने अभद्र व्यवहार किया। परेशान होकर मैंने उस पर हमला किया, जिसमें उसकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारी अजय साहनी ने बताया कि हत्यारोपी के पास से धारदार हथियार बरामद हुआ है। उसी से उसने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी थी। हत्यारोपी की पहचान विनोद के तौर पर हुई है।

पुलिस के अनुसार, 2 दिन पूर्व एक किसान अपने खेत में काम करने के लिए गया हुआ था। उसी वक्त उसकी हत्या कर दी गई थी। सूचना मिलने पर सिपाही घटनास्थल गए और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने जब पूरे मामले की तहकीकात की तो पता चला कि जिस शख्स की हत्या की गई थी, उसकी शादी नहीं हुई थी। जबकि उसके चारों भाइयों की शादी हो चुकी थी। जिसके चलते वह अपने पिता से गाली-गलोज करता था।

पढ़ें: मां-बाप और बच्चों ने तड़ातड़ दागीं गोलियां, सामने आया मेरठ की हर्ष-फायरिंग का वीडियो












Click it and Unblock the Notifications