मेरठ: गेहूं के खेत में मिला युवक का अधजला शव, पहचान मिटाने की कोशिश

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में शनिवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने मौका-ए-वारदात का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक विभाग ने मौके से साक्ष्यों को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की मानें को हत्यारोपियों ने युवक की पहचान मिटाने के लिए उसे जलाने का प्रयास किया था।

Youth found dead body in wheat field

जानकारी के अनुसार, मामला कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के सांईधाम कालोनी के पास का है। यहां गेहूं के खेत में शनिवार की सुबह अज्ञात युवक का अधजला शव दिखायी दिया। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर थाना कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया। काफी प्रयास के बाद भी शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी के लिए भेज दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि शव देखकर ऐसा ही लग रहा है कि जैसे किसी ने उसकी हत्या कर शव को जलाने का प्रयास किया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में युवक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। शिनाख्त के बाद ही हत्या का खुलासा किया जाएगा। घटना की जांच पड़ताल के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+