मेरठ: महिला को गन पॉइंट पर बंधक बनाकर किया गया गैंगरेप, एक आरोपी गिरफ्तार
मेरठ। यूपी के मेरठ में लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र से घर में अकेली महिला को गन पॉइंट पर बंधक बनाकर गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना 4 दिन पुरानी बताई जा रही है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। दरअसल, क्षेत्र की एक कॉलोनी की रहने वाली तलाकशुदा महिला का कहना है कि वह पिछले काफी समय से अपने मायके में रह रही है। महिला का आरोप है कि उसके भाई की कुछ लोगों से रंजिश चल रही है। जिसके चलते आरोपियों ने उसके भाई के खिलाफ कुछ समय पहले एक झूठी तहरीर दी थी।

तमंचे की नोंर पर बंधकर बनाकर गैंगरेप
महिला का आरोप है कि 21 अक्टूबर को इन्हीं आरोपी दो सगे भाइयों और उनके बहनोई ने घर में घुसकर तमंचे की नोक पर उसे बंधक बना लिया। इसके बाद सभी ने महिला के साथ गैंगरेप किया। बाद में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता के भाई और भाभी घर वापस लौटे तो महिला ने उन्हें अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने कहा- गैंगरेप का मामला नहीं
रविवार को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़िता पुलिस चौकी से लेकर एसएसपी कार्यालय तक के चक्कर काटती रही। आखिरकार देर रात महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया कि मामला गैंगरेप का नहीं, बल्कि शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाकर शोषण करने का है। मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications