UP: सोशल मीडिया की दोस्ती प्यार में बदली, पति को छोड़ प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी महिला, परिजन भी हैरान

UP News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद से प्रेम प्रसंग का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। शादी के 9 साल बाद एक महिला को दूसरे युवक से प्यार हो गया। प्यार होने के बाद महिला अब उसी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई।

महिला के परिजनों और उसके पति द्वारा उसे काफी समझाया गया उसके बाद भी बात नहीं बनी तो मामला पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस द्वारा भी महिला को काफी समझाया गया लेकिन वह अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही।

woman-is-adamant-on-leaving-her-husband-and-living-with-her-lover-in-meerut-up

फिलहाल पुलिस ने प्रेमिका को समझाकर उसके मायके के लोगों के साथ उसे वापस भेज दिया। इस मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा चल रही है। बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी।

यह पूरा मामला मेरठ जनपद के रुस्तमपुर थाना अंतर्गत मुरादाबाद का है। यहां की रहने वाली एक महिला का सोशल मीडिया के माध्यम से बहसुमा के समसपुर निवासी एक युवक से कुछ दिन पहले मित्रता हुई। मित्रता होने के बाद महिला युवक से चैटिंग करती रही।

इस बात की जानकारी महिला के पति को नहीं हो सकी। इधर दो दिन पहले प्रेमिका किसी को कुछ बताए बगैर अपने प्रेमी के घर चली गई। उसके बाद वह अपने प्रेमी के घर पर ही रहने लगी। बताया जा रहा है कि इसी बीच उसकी तबीयत खराब हो गई।

तबीयत खराब होने के बाद उसका प्रेमी उसे एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। अस्पताल में ही महिला के पति का फोन आया और उसने उसे अस्पताल में भर्ती होने की बात बता दिया। जानकारी होने के बाद पति वहां पहुंचा तो दोनों में काफी कहा सुनी हुई।

उसके बाद पति ने उसके मायके के लोगों को भी सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद विवाहिता के मायके पक्ष के लोग भी वहां पहुंचे और उसे काफी देर तक समझाए लेकिन वह प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। पुलिस का कहना है कि महिला को समझा कर उसके मायके भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+