महिला बोली- 'रेपिस्ट पर एक्शन नहीं लिया, मुझसे ही पैसे मांगने लगे', SSP ऑफिस पर देने लगी जान

Uttar Pradesh News (मेरठ)। उत्तर प्रदेश में मेरठ एसएसपी ऑफिस के बाहर एक महिला ने बड़ा कदम उठा लिया। यहां महिला ने सबके सामने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़कर जान देने की कोशिश की। यह देख पुलिसकर्मियों ने जैसे-तैसे उसे रोका। महिला ने आरोप लगाया कि पुलिस उसे न्याय देने के बजाए, प्रताड़ित कर रही है। उसके साथ हुए रेप केस में पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया है। बल्कि सिपाही उल्टे उसी से पैसे मांग रहे हैं।'

woman extreme step at Meerut SSP office, blame constables for money

मामला भावनपुर थाना क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली एक महिला ने पुलिस में पिछले महीने शिकायत की थी कि उसके साथ बलात्कार हुआ है। मगर, पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। ऐसे में वह महिला आज एसएसपी ऑफिस पहुंची और अपने ऊपर मिटटी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास करने लगी। यह देख वहां मौजूद लोग भौंचक्के रह गए। मौके पर मौजूद सिपाहियों ने उसे रोका। उसे अपनी हिरासत में ले लिया।

woman extreme step at Meerut SSP office, blame constables for money

पुलिस का कहना है कि उक्त मामले की जांंच की गई। लेकिन जैसा महिला ने बताया, उसे लेकर कोई ठोस साक्ष्य सामने नहीं आये। इन आरोपों में प्रॉपर्टी का विवाद भी सामने आया। ऐसे में अभी तक कोई कार्यवाई नहीं की गयी थी। जांच जारी है। महिला ने जो यह आत्मदाह का प्रयास किया है, इसे लेकर महिला पर ही कार्रवाई की जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+