प्रेमी से मिलने के लिए परिवार को करती थी बेहोश, पति ने कहा- मेरे प्राइवेट पार्ट पर बीवी ने डाला टॉयलेट क्लीनर
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां टीपी नगर थाना क्षेत्र से एक महिला रोज रात में अपने पति और तीन बच्चों को नींद की दवा खिलाकर अपने प्रेमी को घर बुलाया करती थी। यह सिलसिला लंबे समय से चल रहा था। हालांकि, शुक्रवार की देर रात महिला को उसके पड़ोसियों ने प्रेमी के साथ पकड़ लिया। तो वहीं, घर में पूरा परिवार बेहोश मिला, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। होश में आए पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ने उसके गुप्तांग पर हार्पिक डालकर उसे 'बेकार' कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

दरअसल, मलियाना में शादाब अपनी पत्नी चांदनी और तीन बेटियों के साथ रहता है। शादाब के रिश्तेदार मोहसीन के मुताबिक, शुक्रवार की देर रात क्षेत्र के लोगों ने शादाब के घर में एक अज्ञात व्यक्ति को दाखिल होते हुए देखा। बदमाश समझकर क्षेत्र के लोगों ने मामले की जानकारी शादाब के रिश्तेदारों को दी। जिसके बाद शादाब के कुछ रिश्तेदार और क्षेत्र के लोगों ने 'बदमाश' को पकड़ने के लिए शादाब के घर पर धावा बोल दिया।
आरोप है कि इसी दौरान चांदनी घर में घुसे अपने प्रेमी डॉक्टर वसीम को बाथरूम में बंद कर दिया। इसके बाद क्षेत्रवासियों को अपने हाथ की नस काट कर झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने लगी। मगर, लोगों ने हिम्मत दिखाकर चांदनी को दबोच लिया और उसका प्रेमी फरार हो गया। उधर, कमरे में शादाब और उसकी तीनों बेटियां बेहोशी की हालत में मिले। पुलिस को जानकारी देते हुए क्षेत्रवासियों द्वारा आनन-फानन में शादाब और उसकी बेटियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
होश में आने पर शादाब ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी पिछले काफी समय से उसे और उसके बच्चों को नशीली गोलियां खिलाकर प्रेमी के साथ घर में रंगरलियां मनाती थी। शादाब का आरोप है कि उसकी पत्नी ने उसके गुप्तांग पर हार्पिक डालकर उसे बर्बाद कर दिया है। शादाब ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ टीपी नगर थाने में तहरीर दी है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications