मेरठ: पति ने पत्नी को बेल्ट से पीटा और सिगरेट से दागा चेहरा, महिला ने लगाई गुहार

मेरठ। मेरठ में सिगरेट से दागा हुआ चेहरा लेकर एक महिला लिसाड़ी गेट थाने पहुंची। पति की हैवानियत का खुलासा करते हुए वह रो पड़ी। उसने बताया कि पति बेल्ट से पीटता है और सिगरेट से दागता है। शिकायत देने के बाद भी एक्शन नहीं हो रहा। अब पति ने एक साल की बेटी को अपने पास रख लिया है और उसे घर से निकाल दिया है। महिला ने बताया कि एक महीने पहले भी एक शिकायत दी थी, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई।

wife accuses husband for physical torture in meerut

Recommended Video

    मेरठ: पति ने पत्नी को बेल्ट से पीटा और सिगरेट से दागा चेहरा, महिला ने लगाई गुहार

    दो साल पहले हुआ था निकाह

    मेरठ स्थित ब्रह्मपुरी के शकूरनगर निवासी इस्लाम ने अपनी बेटी तबस्सुम का निकाह दो साल पहले दिलशाद निवासी लिसाड़ी गेट से किया था। दिलशाद ई-रिक्शा चलाता है। दोनों की एक साल की बेटी भी है। तबस्सुम का आरोप है कि उसका पति पिछले कुछ समय से नशा करने लगा है और मारपीट करता है। करीब एक महीने पहले उसे बेल्ट से पीटा और घर से बाहर निकाल दिया। बाद में दोनों परिवार के लोगों ने पंचायत कर समझौता कर लिया और उसे ससुराल भेज दिया।

    सिगरेट से दागा चेहरा, बेल्ट से पीटा

    महिला ने आरोप लगाया कि उसके साथ छह फरवरी को दोबारा मारपीट की गई। पति ने सिगरेट से चेहरा दाग दिया और बेल्ट से पीटा। महिला ने बताया कि उसे घर से बाहर निकाल दिया और एक साल की बेटी को वहीं रख लिया। महिला ने लिसाड़ी गेट थाने में तहरीर दी है। आरोप लगाया कि अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। वहीं, सीओ संजीव देशवाल का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाना लिसाड़ीगेट पुलिस को आदेश दे दिया गए है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+