बीच सड़क पर रिक्शे वाला बन गया माइकल जैक्सन, देखिए जबरदस्त डांस का वीडियो

मेरठ। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल हो ही जाता है, जो लोगों को आश्चर्यचकित कर देता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक रिक्शेवाला माइकल जैक्सन की स्टाइल में डांस करते और गाना गाते नजर आ रहा है। जो भी ये वीडियो देख रहा है वो रिक्शेवाले की प्रतिभा को सराह रहा है। आपको बता दें कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

Recommended Video

    बीच सड़क पर रिक्शे वाला बन गया माइकल जैक्सन, देखिए जबरदस्त डांस का वीडियो
    रिक्शेवाले के पैर में चोट भी लगी हुई है

    रिक्शेवाले के पैर में चोट भी लगी हुई है

    रिक्शेवाले को जाने क्या सूझी बीच चौराहे पर ही अलग-अलग गानों पर डांस करने लगा। खुद राग बनाकर ये रिक्शेवाला हिंदी और अंग्रेजी के गाने भी गा रहा है। रास्ते में आते जाते लोगों ने जब बीच चौराहे पर खड़े होकर रिक्शेवाले को डांस करते देखा तो वो मुस्कुराए बगैर न रह सके। वीडियो के बैकग्राउंड में लोग इस रिक्शेवाले को शाबाशी देते हुए भी सुनाई दे रहे हैं। वीडियो में यह भी दिख रहा है कि रिक्शे वाले के पैर में चोट भी लगी हुई है, लेकिन जैसे ही नृत्य की धुन उस पर सवार होती है, वो नाचने लगता है, ऐसा लगता है कि जैसे उसे उस चोट का कोई असर भी नहीं हो रहा है।

    सोशल मीडिया पर बना हुआ है हीरो

    सोशल मीडिया पर बना हुआ है हीरो

    रिक्शेवाला कभी 'सारा जमाना' धुन पर थिरकता है तो कभी अंग्रेजी के गानों पर। अंग्रेजी में जब रिक्शेवाला डांस के दौरान राग छेड़ता है तो आसपास खड़े लोग वाह कह उठते हैं। आजकल मेरठ में ये रिक्शेवाला सोशल मीडिया पर हीरो बना हुआ है। बता दें कि लोग इस वीडियो को स्माली साइन के साथ अपने सोशल मीडिया एकाउंट में शेयर कर रहे हैं।

    वीडियो ब्रह्मपुरी इलाके का

    वीडियो ब्रह्मपुरी इलाके का

    बताया जाता है कि ये वीडियो मेरठ जिले के ब्रह्मपुरी इलाके का है। रिक्शेवाला को जाने क्या सूझी वो बीच चौराहे अलग-अलग गानों पर डांस करने लगा। खुद ही यह रिक्शेवाला गाने भी गा रहा है। रिक्शेवाला भी कभी सारा जमाना...तो कभी एक, दो, तीन, चार गाने पर झूमकर डांस कर रहा है। यू-ट्यूब पर भी इसे देखा जा सकता है। बता दें, कई बार ऐसा हुआ है जब वायरल वीडियो ने तहलका मचाया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+