मेरठः संबित पात्रा की फोटो चौराहे पर रख चप्पल मारनेवालों को सपा नेता ने किया 20 रुपए पेटीएम
मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा को कोरोना से भी ज्यादा खतरनाक वायरस बताते हुए आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अनूठे तरीके से प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने बीच चौराहे पर संबित पात्रा के फोटो पर जूते चप्पल बरसाने वाले लोगों को 20 रुपए का पेटीएम करके उन्हें धन्यवाद दिया। इसी के साथ केंद्र सरकार पर देश में सांप्रदायिकता का जहर खोलने का आरोप लगाया।

सपा नेता पवन गुर्जर के नेतृत्व में शनिवार को सपा के दर्जनों कार्यकर्ता सीओ ब्रह्मपुरी के कार्यालय के बाहर एकत्र हुए। सपा कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर न्यूज़ चैनल के एंकर संबित पात्रा का चित्र रखते हुए संबित पात्रा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पवन गुर्जर ने आरोप लगाया कि संबित पात्रा हिंदुत्व का ढोंग करने वाली भाजपा के इशारे पर देश में संप्रदायिकता का जहर घोल रहे हैं। शाहीन बाग में गुर्जर समाज के युवक को उकसा कर भाजपा ने गोली चलवाई और आरोप आम आदमी पार्टी पर मढ़ दिया।
वहीं, इस पूरे प्रकरण को संबित पात्रा सिर्फ इसलिए हवा दी क्योंकि वह 2006 में हुए गुर्जर आंदोलन के दौरान शहीद हुए 72 गुर्जर युवकों की शहादत पर पर्दा डालना चाहते हैं। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने सड़क चलते लोगों से संबित पात्रा के चित्र पर जूते चप्पल बरसाने की अपील की। 20 रुपए का पेटीएम मुफ्त में होते देख सड़क चलते युवकों ने भी संबित पात्रा के चित्र पर जमकर जूते बरसाए। वहीं सपा नेताओं ने इस पूरे मुद्दे को देश की बेरोजगारी से जोड़ते हुए सफाई दी कि 20 रुपए का एटीएम करके वह लोगों को रोजगार देने का काम कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications