ससुर ने लगाया कांस्टेबल बहू पर अवैध संबंध के चलते बेटे की हत्या कराने का आरोप

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में महिला कांस्टेबल पर अवैध संबंधों के कारण पति की हत्या कराने का आरोप लगाया गया है। महिला कांस्टेबल का पति सुभारती यूनिवर्सिटी के पास ही बाईपास पर होटल चलाता था। पति-पत्नी के बीच झगड़ा चल रहा था और रविवार को युवक को उसके ही दोस्त ने मेरठ बुलाया था। यहीं पर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दोनों के बीच काफी लंबे समय से चल रहा था विवाद

दोनों के बीच काफी लंबे समय से चल रहा था विवाद

मुजफ्फरनगर के तितावी के गांव काजीखेड़ा के रहने वाले विजय मलिक उर्फ विक्की मेरठ में बागपत बाईपास सुभारती के पास वीएम होटल चला रहा था। विजय ने कुछ समय पहले ही होटल लीज पर लिया था। विजय की शादी यूपी पुलिस में कांस्टेबल प्रिया भारद्वाज के साथ हुई थी। वर्तमान में बदायूं में तैनात है। दोनों के बीच काफी लंबे समय से विवाद चल रहा है।

दोस्त ने फोन कर परिजनों को दी तबीयत खराब होने की जानकारी

दोस्त ने फोन कर परिजनों को दी तबीयत खराब होने की जानकारी

मृतक विजय के पिता मैनपाल सिंह ने बताया कि लॉक डाउन के कारण उनका बेटा गांव आया हुआ था। शुक्रवार को विजय के दोस्त विशाल पंवार ने फोन किया था और कांफ्रेंस पर विजय और प्रिया की बात कराई थी। इसके बाद विजय को विशाल ने मेरठ बुलाया। इसके बाद विजय मेरठ चला आया। बताया कि रविवार को अचानक ही विशाल का फोन आया और बताया कि विजय की शराब पीने के कारण हालत बिगड़ गई है और उसे सुभारती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

महिला कांस्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज

महिला कांस्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज

खबर सुनने के बाद जब तक परिवार के लोग अस्पताल पहुंचते तब तक विजय की मौत हो गई थी। विजय के पिता मैनपाल ने प्रिया, विशाल और रवि राठी के खिलाफ साजिश करके हत्या करने का आरोप लगाया है। बताया कि अवैध संबंधों में बाधक बनने के चलते बहू प्रिया ने उनके बेटे की हत्या कराई है। जानी थाने में प्रिया भारद्वाज, रवि राठी, विशाल मलिक और विशाल पंवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+