VIDEO: परीक्षा देकर निकल रही छात्रा का पीछा करने लगा मनचला तभी उस पर कहर बनकर टूट पड़ा परिवार

मेरठ। प्रदेश की योगी सरकार में छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए एक्टिव की गई एंटी रोमियो स्क्वायड की तो बात ही छोड़िए। बोर्ड परीक्षा के दौरान छात्राओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन द्वारा किए जा रहे तमाम दावों की भी आज पोल खुल गई। रोजाना की छेड़छाड़ से आहत होकर आखिरकार एक छात्रा के परिजनों को खुद ही आरोपी को सबक सिखाना पड़ा। छात्रा के परिजनों ने परीक्षा केंद्र के बाहर छात्रा से छेड़छाड़ कर रहे मनचले को पकड़कर चप्पलों से उसकी जमकर पिटाई की।

पुलिसकर्मी थे मौजूद लेकिन मदद को आगे नहीं आएं

पुलिसकर्मी थे मौजूद लेकिन मदद को आगे नहीं आएं

हैरत की बात है कि इस दौरान एंटी रोमियो स्क्वायड तो दूर की बात परीक्षा केंद्र के बाहर तैनात पुलिसकर्मी भी मदद के लिए आगे नहीं आए। हालांकि हंगामे के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और अब अधिकारी आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का दावा कर रहे हैं। मगर बड़ा सवाल यह है कि जब परीक्षा केंद्र के सामने ही छात्राएं सुरक्षित नहीं हैं तो ऐसे में कैसे पढ़ेंगी बेटियां और बढ़ेंगी बेटियां?। दरअसल मामला मेडिकल थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर एल ब्लॉक का है।

Recommended Video

    VIDEO: परीक्षा देकर निकल रही छात्रा का पीछा करने लगा मनचला तभी उस पर कहर बनकर टूट पड़ा परिवार
    काफी दिनों से छात्रा को कर रहा था परेशान

    काफी दिनों से छात्रा को कर रहा था परेशान

    इन दिनों यहां स्थित इस्माइल गर्ल्स नेशनल इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। बताया जाता है कि परीक्षा देने आने वाली एक छात्रा को पिछले काफी दिनों से एक मनचला रास्ते में रोककर परेशान कर रहा था। काफी दिन तक छात्रा मनचले की हरकतों को बर्दाश्त करती रही। मगर आज उसके सब्र का बांध टूट गया। छात्रा ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद आज परीक्षा खत्म होने से पहले ही छात्रा के परिजन परीक्षा केंद्र के बाहर मोर्चा लेकर खड़े हो गए।

    माफी मांगने लगा युवक

    माफी मांगने लगा युवक

    जैसे ही छात्रा परीक्षा केंद्र से बाहर निकली और मनचले ने उसका पीछा शुरू किया, तभी छात्रा के परिजनों ने मनचले को रंगे हाथ दबोच लिया। जिसके बाद छात्रा की बहन मनचले पर चप्पल लेकर टूट पड़ी और सड़क पर उसकी जमकर धुनाई की। पिटाई के चलते मनचले के सिर से भी आशिकी का भूत उतर गया और वह पैर पकड़कर माफी मांगने लगा।

    पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया

    पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया

    हंगामे की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी दीपक को हिरासत में ले लिया। सीओ सिविल लाइन संजीव देशवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+