VIDEO: यूपी पुलिस का ऑपरेशन 'लंगड़ा करो' फिर शुरू हुआ, मेरठ में टांग पर गोली मारकर 2 दबोचे
मेरठ। उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले में कुछ दिन की खामोशी के बाद 'खाकी' फिर से एक्शन मोड में आ गई। बुधवार की रात नौचंदी थाना क्षेत्र में कार और बाइक सवार बदमाशों के साथ मुठभेड़ करते हुए पुलिस ने 2 बदमाशों को पैर में गोली मारकर धर दबोचा। यह कार्रवाई "ऑपरेशन लंगड़ा" के तहत की गई। हालांकि, इस दौरान बदमाशों के कुछ साथी कार सहित मौके से फरार हो गए। मगर एसपी सिटी का दावा है कि जल्द ही फरार बदमाश भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि आज शाम नौचंदी थाना पुलिस नौचंदी ग्राउंड में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी एक बाइक और स्विफ्ट कार सवार युवकों से पूछताछ शुरू की गई तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। हमले से बौखलाई पुलिस ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों पर जवाबी फायरिंग की तो कुछ बदमाश मैदान छोड़कर कार में सवार होकर फरार हो गए। वहीं, पुलिस की फायरिंग में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने नाम अनीस और लाला उर्फ काला बताए। एसपी सिटी ने बताया कि दोनों घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके फरार साथियों की तलाश में क्षेत्र में कांबिंग कराई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications