UP News: शादी के 8 दिन बाद दूल्हे ने किया कुछ ऐसा, दुल्हन पहुंच गई थाने और बोली- साहब मैं बर्बाद हो गई
UP News: यूपी के मेरठ जनपद से एक ऐसा मामला आया है जिसे सुनकर लोग हैरान हैं। मेरठ में एक युवक ने आठ दिन में दो युवतियों से शादी कर ली। बताया जा रहा है कि पहले उसने प्रेम विवाह किया था।
प्रेम विवाह करने के आठ दिन बाद उसने दूसरी युवती से शादी कर ली। जानकारी होने के बाद उसकी पहली पत्नी ने विरोध किया तो उसने उसके साथ मारपीट किया। उसके बाद वह थाने पहुंच गई।

थाने में पीडि़ता ने शिकायत किया। शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा उसे न्याय दिलाने का आश्वासन दिया गया है।
दरअसल, यह पूरा मामला मेरठ जनपद के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के रहने वाला एक युवक पर ब्रह्मपुरी थाने की रहने वाली एक युवती ने आरोप लगाया है कि युवक ने आठ दिसंबर को उसके साथ शादी की थी।
युवती ने बताया कि इसकी जानकारी उसके घरवालों को भी थी। आरोप है कि शादी के आठ दिन बाद 15 दिसंबर को उसके पति ने उसे तालक दिए बगैर दूसरी शादी कर ली। इसके बारे में जब उसे जानकारी हुई तो वह अपने पति के पास पुछताछ करने पहुंची।
आरोप लगाया कि इस दौरान युवक और उसके घरवालों ने उसके साथ मारपीट किया। न्याय पाने के लिए युवती ने आईजी के पास पहुंचकर शिकायती पत्र दी है। शिकायती पत्र के आधार पर आईजी द्वारा जांच कर कार्रवाई का शासन दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications