मेरठ के दबथुआ में आज गरजेंगे अखिलेश और जयंत, रैली स्थल पर बनाए गए दो मंच

मेरठ के दबथुआ में आज गरजेंगे अखिलेश और जयंत, रैली स्थल पर बनाए गए दो मंच

मेरठ, 07 दिसंबर: 2022 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसमें अब कुछ ही महीनों का समय बचा है। ऐसे में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव प्रदेश की छोटी-छोटी पार्टियों के साथ गठबंधन कर चुनाव में फतह हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी क्रम में अखिलेश यादव आज (07 दिसंबर) मेरठ पहुंचेंगे और यहां रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के साथ मंच साझा करेंगे। बता दें, सपा अध्यक्ष और आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी की एक साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यह पहली रैली है। यह रैली मेरठ जिले के दबथुआ में होने जा रही है और इस रैली को नाम दिया गया है 'परिवर्तन संदेश रैली'।

UP Elections 2022: Akhilesh Yadav and Jayant Chaudhary rally in Meerut

रैली में भीड़ जुटाने के लिए सपा व रालोद कार्यकर्ता पिछले तीन दिनों से मेरठ में डेरा डाले हुए हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि इस रैली में सपा-आरएलडी गठबंधन को लेकर औपचारिक ऐलान होगा। वहीं, दोनों दलों कितनी-कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे इसकी भी घोषणा हो सकती हैं। आज होने वाली 'परिवर्तन संदेश रैली' की तैयारियों को दोनों दलों के नेता अंतिम रूप देने में जुटे हैं। बता दें, रैली स्थल पर लाल और हरे रंग का तालमेल भी नजर आ रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि जमीन पर बिछने वाली कालीन भी एक तरफ से हरे रंग की है तो दूसरी तरफ लाल रंग की बिछाई गई है। लाल रंग की टोपी में अखिलेश यादव जहां बैनर-पोस्टर में नजर आ रहे हैं, तो वहीं चौधरी जयंत हरे रंग का गमछा पहने दिखाई दे रहे हैं।

पार्टी नेताओं ने जानकारी देते हुए बताया कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी हेलीकॉप्टर से एक साथ पहुंचेंगे। अखिलेश यादव सुबह साढ़े 10 बजे लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट से निजी वायुयान से चलेंगे। 11:20 बजे हिंडन एयरपोर्ट गाजियाबाद आएंगे और यहां से चौधरी जयंत सिंह के साथ 11:30 बजे मेरठ के लिए निजी हेलीकॉप्टर से निकलेंगे। 11:50 बजे दबथुवा हैलीपैड पर पहुंचेंगे और 12:10 बजे रैली स्थल पर। बता दें, पहले यह रालोद की ही रैली थी, लेकिन बाद में इसे गठबंधन की रैली में तब्दील कर दिया गया। यह पहला मौका होगा, जब दोनों नेता चुनाव से पहले एक साथ होंगे।

बनाए गए दो मंच
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दबथुवा में आज होने वाली 'परिवर्तन संदेश रैली' स्थल पर दो मंच बनाए गए हैं। एक मंच पर अखिलेश यादव और चौधरी जयंत सिंह होंगे। इनके साथ दोनों पार्टियों के करीब 50 मुख्य पदाधिकारी रहेंगे। दूसरे मंच पर करीब 100 अन्य पदाधिकारी रहेंगे। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और जिलाध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह आदि ने रैली स्थल का निरीक्षण किया और मंच देखा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+