पेंशन ट्रांसफर करने के नाम पर रिश्वत लेते कोषागार अधिकारी और सहायक महिला रंगेहाथ गिरफ्तार
Meerut news, मेरठ। यूपी के मेरठ में कोषागार के एकाउंटेंट व सहायक महिला को एंटी करप्शन ने रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। इन दोनों ने पेंशन स्थानांतरण करने के लिए एकाउंटेंट ने महिला की मदद से रिश्वत ली थी।

सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार का मकड़जाल खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कचहरी परिसर स्थित ट्रेजरी कार्यालय में एंटी करप्शन टीम ने एक बाबू और महिला को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। गंगानगर के ईशापुरम निवासी नवीन कुमार पुत्र स्व. सुखवीर सिंह ने बताया कि उनके पिता सिविल कोर्ट में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पद पर थे और वह साल 2000 में वह रिटायर्ड हो गए थे। उनकी मृत्यु जनवरी 2019 में हो गई। उनकी पेंशन मां रामवती के नाम करानी थी। पेंशन स्थानांतरण करने के नाम पर एकाउंटेंट संदीप कैन ने 9 हजार रुपये मांगे गए।

बाबू संदीप और महिला नीलम पर आरोप है कि इन्होंने फैमिली पेंशन के नाम पर रिश्वत ली है। कई माह से यह पीड़ित को टरका रहे थे। तंग हो चुके पीड़ित ने पूर्व में भी इन्हें रिश्वत दी, लेकिन उसकी पेंशन बहाल नहीं की गई। पीड़ित की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार को बाबू को 6000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। उसका सहयोग करने वाली एक महिला कर्मचारी भी पकड़ी गई है। आरोपितों को सिविल लाइन थाना ले जाया गया है। एसपी सिटी अखिलेश नारायण का कहना है कि आरोपितों से अभी पूछताछ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications