'वापस ले जाओ बारात', दूल्हे ने की ऐसी डिमांड, दुल्हन ने किया इनकार, मामला पहुंचा थाने, नहीं हो सकी शादी
Meerut Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में शादी के दौरान दूल्हे ने कुछ ऐसी डिमांड की जिसे सुनकर दुल्हन का माथा ठनक गया। नाराज दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन के शादी से इनकार किए जाने के बाद बरात में हड़कंप मच गई।
काफी समझाने के बाद भी दुल्हन शादी के लिए तैयार नहीं हुई। उसके बाद दुल्हन के घर वालों ने भी शादी करने से मना कर दिया। बात आगे बढ़ी तो दूल्हे के परिवार वालों ने पुलिस को फोन करके सूचना दी गई।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद पुलिसकर्मी भी काफी देर तक समझाया लेकिन बात नहीं बनी। बाद में दोनों पक्षों को लेकर पुलिसकर्मी थाने पर पहुंचे। थाने पर पहुंचने के बाद भी दुल्हन शादी के लिए तैयार नहीं हुई। ऐसे में बारात वापस लौट गई।
धूमधाम से पहुंची थी बारात
बताया जा रहा है कि मलियाना इलाके के रहने वाले एक युवक की शादी मवाना के एक गांव की रहने वाली युवती से दो-तीन महीने तय हुई थी। सोमवार को युवक धूमधाम से बारात लेकर एन फॉर्म हाउस पहुंचा। वहां लड़की पांच के लोगों ने बारातियों की अच्छी खातिरदारी की।
बताया जा रहा है की बारात जब मंडप के समीप पहुंची इस दौरान बाराती और लड़की पक्ष के लोगों के मिलनी की रस्म होने लगी। इस दौरान वधू पक्ष द्वारा वर पक्ष के लोगों को लिफाफा दिया गया। बताया जा रहा है कि इसी के बाद विवाद होने लगा।
दूल्हे और उसके साथ के लोगों द्वारा कहा गया कि लिफाफे बहुत हल्के दिए गए। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। फिलहाल मौजूद लोगों ने किसी तरह समझाकर मामला शांत कराया। उसके बाद रिबन कटिंग के दौरान दूल्हे में सालियों को केवल 100 रुपए दिए।
सस्ते थे कपड़े और गहने
उसके बाद कहासुनी होने लगी तो दूल्हे 500 रुपए दिए। दुल्हन का आरोप है कि रंग दिखाई की रस्म में जो कपड़े और गहने दिए गए थे वह काफी सस्ते थे। इसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। उसके बाद फिर दूल्हे की तरफ से मिलनी के रस्म में मिले हल्के लिफाफे की बात उठ गई।
इस बात से नाराज होकर लड़की ने शादी से इनकार कर दिया। उसने कहा कि दहेज लोभी से मैं शादी नहीं कर सकती हूं। दुल्हन ने कहा कि मेरे पिताजी ने दहेज में बाइक और पैसे सब कुछ दिए। इसके बावजूद भी आप लोग खुश नहीं हैं।
हैसियत से बढ़कर मेरे पिता ने खर्च किया बावजूद इसके आप लोगों की डिमांड बढ़ती जा रही है ऐसे में अब मैं शादी नहीं कर सकती हूं। दुल्हन द्वारा शादी स्वीकार किए जाने के बाद वहां हड़कंप मच गया। उसके बाद दूल्हा बार-बार शादी करने की मिन्नत करता रहा लेकिन लड़की नहीं इनकार कर दिया।
मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची उसके बाद भी मामले का हल नहीं निकला और अंत में बिना दुल्हन के बारात वापस लौट गई। इस मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications