स्कूल में अश्लील फिल्म देखते रंगे हाथों पकड़े गए 'गुरुजी', सस्पेंड

Meerut news, मेरठ। सरकारी स्कूल के एक टीचर को क्लास रूम के अंदर ही पोर्न वीडियो देखते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। इस शिक्षक की वीडियो बनाकर बेसिक शिक्षा अधिकारी से शिकायत की गई। शिकायत पर आरोपी शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है।

teacher suspended after caught watching obscene video in school

स्कूल में ​बुलाई गई थी शिक्षकों की बैठक

मामला सरूरपुर ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय खिवाई-1 का है। इस गांव में दो सरकारी स्कूल है्ं। आरोपी शिक्षक की शिकायत दोनों ही सरकारी स्कूल के स्टाफ ने की है। बताया गया कि दोनों ही स्कूलों के स्टाफ ने 28 फरवरी को बीएसए को पत्र लिखा, जिसमें बताया गया कि प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने शारदा कार्यक्रम के तहत स्कूल में शिक्षकों की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में सहायक अध्यापक नीरज कुमार भी मौजूद थे।

बैठक के दौरान टीचर मोबाइल में देख रहे थे पोर्न

आरोप है कि बैठक के दौरान शिक्षक नीरज कुमार अपने मोबाइल पर पोर्न वीडियो देख रहे थे। बेसिक शिक्षा अधिकारी को महिला शिक्षिकाओं ने यह भी लिखकर दिया की आरोपी शिक्षक क्लास रूम में भी बच्चों के सामने पोर्न वीडियो देखते रहते हैं। शिकायत मिलने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने एक जांच कमेटी का गठन किया, जिसके बाद जांच में आरोपी शिक्षक पर लगे आरोपों की पुष्टि हुई। इसके बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आरोपी शिक्षक नीरज कुमार को सस्पेंड कर दिया। सस्पेंड के दौरान उन्हें सरधना ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय फरीदपुर से संबद्ध किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+