सपा को वोट नहीं देने का किया वादा तो चाय पर मिलेगा डिस्काउंट

सपा को चाय विक्रेताओं की नाराजगी भारी पड़ सकती है। सपा के वरिष्ठ नेता नरेश अग्रवाल के बयान से चाय विक्रेता नाराज हो गए हैं। मेरठ के एक गांव जानी खुर्द के चाय विक्रताओं सपा नेता के बयान के खफा हो कर फैसला किया है कि वे उन ग्राहकों को एक रूपए का डिस्काउंट देंगे जो समाजवादी पार्टी को वोट नहीं देने का वादा करेंगे।
गौरतलब है कि सपा नेता नरेश अग्रवाल ने मोदी के बयान पर पलचवार करते हुए कहा था कि नरेंद्र मोदी जैसा कोई चाय बेचने वाला कभी पीएम नहीं बन सकता। हलांकि बाद में वो अपने बयान से पलट गए, लेकिन अब यूपी के चाय विक्रेता उनके इस बयान से नाराज हो गए है।












Click it and Unblock the Notifications