मेरठ: स्कूल के बाहर 9वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या, सदमे में आई बहन ने उठाया ये कदम
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से कॉलेज के बाहर 9वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। उधर, भाई की हत्या की खबर से सदमे में बहन बाइक से कूद गई। थाना प्रभारी मुकेश चौधरी ने बताया कि गांव का रहने वाला कक्षा 9 का छात्र नितिन (13) पुत्र रोहतास नगर के नवजीवन इंटर कॉलेज में अपना रिजल्ट लेने के लिए गया था। जैसे ही वह कॉलेज से रिजल्ट लेकर बाहर निकला तो उसके ही क्लास में पढ़ने वाले वंश पुत्र मूलचंद निवासी अकबरपुर सादात ने उसके सीने में तमंचा सटाकर गोली मार दी। नितिन जान बचाने के लए कॉलेज के अंदर दौड़ पड़ा।

गोली लगने से छात्र की मौत
थाना प्रभारी के मुताबिक, नितिन कॉलेज के प्रधानाचार्य कक्ष में घुसकर बताया कि उसकी ही कक्षा के वंश ने गोली मार दी है। नितिन को गोली लगी देख प्रधानाचार्य रतीराम मावी घबरा गए। उन्होंने आनन-फानन में पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही प्रधानाचार्य नितिन को अपनी गाड़ी में डालकर स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए, जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। प्रधानाचार्य रतिराम मावी ने बताया कि मेरठ पहुंचने पर उपचार के दौरान नितिन की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रेम प्रसंग से जुड़ा लग रहा है मामला
थाना प्रभारी मुकेश चौधरी ने बताया कि मृतक नितिन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। घटना के बाद आरोपी वंश के घर दबिश दी गई, लेकिन वह फरार हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक नितिन के पिता ने आरोपी वंश के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications