यूपी में दूरबीन से EVM की निगरानी कर रहे सपा प्रत्याशी, देखिए VIDEO

मेरठ, 08 मार्च: उत्तर प्रदेश के मेरठ के हस्तिनापुर विधानसभा सीट से सपा उम्मीदवार योगेश वर्मा दूरबीन से ईवीएमकी निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "यहां EVM रखी गई हैं, हम दूरबीन से देख रहे हैं कि यहां किसी भी तरह की गतिविधि तो नहीं हो रही। दूरबीन से छत और आसपास के पूरे इलाके पर हम पैनी निगाह रख रहे हैं।" वर्मा ने बताया कि उन्होंने कार्यकर्ताओं के लिए 8-8 घंटे की 3 शिफ्ट बनाई है, जिसके आधार पर वे तैनात हैं। इसके अलावा आसपास के इलाके की निगरानी के लिए अलग से टीम लगाई है।

एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार बनने का दावा

एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार बनने का दावा

यूपी विधानसभा चुनाव के सात चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। सभी सियासी दलों के साथ ही जनता की निगाहें 10 मार्च को आने वाले परिणाम पर टिकी हैं। अंतिम चरण के मतदान के बाद सोमवार को आए विभिन्न एग्जिट पोल के नतीजों ने बीजेपी की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनने की बात कही है। एग्जिट पोल की मानें तो समाजवादी पार्टी की सीटें तो बढ़ रही हैं, लेकिन इतनी नहीं कि वह सत्ता पर काबिज हो सके।

सपा ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र

सपा ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर कहा कि फतेहपुर जिले की सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान संपन्न हो जाने के बाद शेष रिजर्व/अतिरिक्त ईवीएम मशीन व वीवीपैट मशीन रखी गई है। जिनका रिकॉर्ड राजनीतिक दलों व सभी प्रत्याशियों को जिला निर्वाचन अधिकारी फतेहपुर द्वारा उपलब्ध नहीं कराया गया है। सपा ने पत्र में लिखा कि शेष बची ईवीएम, वीवीपैट मशीनों को किसी स्ट्रांग रूम में राजनीतिक दल व प्रत्याशी के सामने सील भी नहीं की गई की गई है, जिससे दुरुपयोग की आशंका जताते हुए सपा ने शेष रिजर्व/अतिरिक्त ईवीएम मशीन व वीवीपैट मशीन का रेकॉर्ड सभी राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। सपा ने कहा कि जिससे स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्भीक चुनाव संपन्न हो सके।

दूरबीन से EVM की निगरानी कर रहे सपा प्रत्याशी

दूरबीन से EVM की निगरानी कर रहे सपा प्रत्याशी

मेरठ के हस्तिनापुर विधानसभा सीट से सपा उम्मीदवार योगेश वर्मा ने कहा कि यहां ईवीएम रखी गई हैं, वह दूरबीन से यहां की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। दूरबीन से छत और आसपास के पूरे इलाके पर हम पैनी निगाह रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं के लिए 8-8 घंटे की 3 शिफ्ट बनाई है, जिसके आधार पर वे तैनात हैं। इसके अलावा आसपास के इलाके की निगरानी के लिए अलग से टीम लगाई है।

Recommended Video

    UP Exit Poll 2022: क्या Akhilesh बचा पाएंगे SP का गढ़ 'Karhal' | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+