मेरठ: रात में अचानक चाचा के घर पहुंचा रेलवे का जवान, सुबह फांसी से लटकती मिली लाश

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ देर रात चाचा के घर पर आए रेलवे के जवान ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मचा है। परिवार के लोग गृहक्लेश को खुदकुशी का कारण बता रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से किठौर थाना क्षेत्र के महलवाला गांव का निवासी बंटी त्यागी आरपीएसएफ में जवान था। इन दिनों बंटी दिल्ली में तैनात था। बंटी की शादी 2015 में हुई थी। परिवार के लोगों से अनबन के बाद बंटी पिछले कुछ सालों से पत्नी के साथ अपनी ससुराल में ही रह रहा था। घटना के पीछे दंपति के बीच विवाद की वजह सामने आई है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

Recommended Video

      विकास दुबे की अस्थियां लेने 37 दिन बाद घाट पहुंची पत्नी, लेकिन नहीं मिल सकी ये जरूरी चीज
      rpsf jawan ends life by hanging in meerut

      सुबह फांसी के फंदे से लटकता मिला शव

      भावनपुर थाना क्षेत्र के गेसुपुर गांव निवासी बंटी के चाचा विजय के अनुसार सोमवार की रात बंटी अचानक उसके घर पर पहुंचा। कुछ देर परिवार के लोगों से बातचीत करने के बाद बंटी अपने चाचा विजय की डेरी में जाकर सो गया। मंगलवार की सुबह विजय दूध बांटकर वापस पहुंचा तो बंटी का शव डेरी की छत में एंगल से बंधी रस्सी से लटका देख उसके होश उड़ गए। शोर सुनकर एकत्र हुए ग्रामीणों ने शव को नीचे उतारते हुए घटना की जानकारी पुलिस को दी।

      पत्नी से विवाद की बात आ रही सामने

      सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक की टीम ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल करते हुए परिजनों से पूछताछ की। मृतक के चाचा विजय ने बताया कि बंटी की शादी 2015 में रासना गांव की रहने वाली शैली के साथ हुई थी। परिवार के लोगों से अनबन के बाद बंटी पिछले कुछ सालों से पत्नी के साथ अपनी ससुराल में ही रह रहा था। घटना के पीछे दंपति के बीच विवाद की वजह सामने आई है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+