CAA: हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने जा रहे राहुल-प्रियंका को पुलिस ने रोका, लौटे वापस

मेरठ। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हुए हिंसक प्रदर्शन के दौरान मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को पुलिस ने मेरठ में प्रवेश नहीं करने दिया। धारा 144 लगे होने का हवाला देकर पुलिस ने उनको मेरठ सीमा पर परतापुर बाईपास के निकट रोक दिया और वापस लौटने को कहा। इसके बाद राहुल और प्रियंका वहां से वापस लौट गए।

राहुल ने कहा- पुलिस से पूछिए क्यों रोका जा रहा है

राहुल ने कहा- पुलिस से पूछिए क्यों रोका जा रहा है

मेरठ में हुई पांच मौतों पर सवाल पूछने पर प्रियंका ने कहा कि उन्हीं के परिजनों से मिलने जा रहे थे। राहुल गांधी ने कहा कि हमें पुलिस रोक रही है इसलिए उनका सम्मान करते हुए हम वापस जा रहे हैं। उनको क्यों रोका जा रहा है, इस पर राहुल ने कहा कि यह तो आप पुलिस से ही पूछिए।

प्रशासन ने दिया धारा 144 लागू होने का हवाला

प्रशासन ने दिया धारा 144 लागू होने का हवाला

प्रशासन का इस पर कहना है कि नागरिकता संशोधन कानून के दौरान हुई हिंसा में मृतकों के रिश्तेदारों से राहुल और प्रियंका मिलने जा रहे थे। उन इलाकों में धारा 144 लागू है इसलिए वहां इनको जाने नहीं दिया जा रहा है। वहीं, कांग्रेस का कहना है कि प्रशासन को पहले से यह जानकारी दी गई थी कि वहां मृतकों के रिश्तेदारों से मिलने के लिए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत तीन लोग जाएंगे।

बिजनौर में पीड़ित परिवारों से मिली थीं प्रियंका गांधी

बिजनौर में पीड़ित परिवारों से मिली थीं प्रियंका गांधी

बता दें, इससे पहले प्रियंका गांधी बिजनौर पहुंची थीं। यहां उन्होंने नहटौर में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात की थी। इसके बाद योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नागरिकता के अधिकार का किसी को सबूत मांगने का अधिकार नहीं है। यह कानून गरीबों के खिलाफ है। ये कानून महंगाई से, बेरोजगारी से, ध्यान भटकाने के लिए लाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+