मेरठ: प्रॉपर्टी के लिए बुजुर्ग पिता को अंधेरे कमरे में किया कैद, कई दिनों तक रखा भूखा-प्यासा

मेरठ। यूपी के मेरठ में एक बेटे की करतूत सामने आई है। प्रॉपर्टी के लिए बेटे ने अपने पिता को ही घर में कैद कर लिया। अंधेरे कमरे में बंद पिता को कई दिनों तक भूखा-प्यासा रखा। जब बेटी ने अपने पिता को छुड़ाने पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट की गई। पिता की रिहाई के लिए अब बेटी ने एसएसपी से गुहार लगाई है। एसएसपी ने थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

old father hostage by son for property in meerut

क्या है पूरा मामला

मामला मेरठ महानगर के ब्रह्मपुरी थाना इलाके के शिव शक्ति नगर का है। एसएसपी के पास पहुंची बेटी मीनाक्षी ने बताया कि उसके भाई ने पिता को घर के एक अंधेरे कमरे में कैद कर रखा है। उन्हें भूखा-प्यासा रखा गया है। वह बेहद दयनीय हालत में हैं। मीनाक्षी ने पुलिस को एक वीडियो भी सौंपा, जिसमें उसके पिता बेहद दयनीय हालत में दिख रहे हैं।

पिता ने इशारे से खुद को भूखा बताया

मीनाक्षी ने पुलिस को बताया कि जब वह अपने पिता को छुड़ाने गई तब उसके भाई ने हाथापाई करके घर से भगा दिया। इसके बाद वह समाजसेवी संस्था 'सारथी' की संचालक कल्पना पांडे के साथ घर पर गई। यहां उन्होंने खिड़की के ऊपर लगे लोहे के जाल को खोलकर कमरे में बंद नरेश कुमार से बातचीत करने की कोशिश की। उन्होंने इशारे से खुद को भूखा बताया। इसके बाद कल्पना पांडे ने उन्हें खाने के लिए भोजन मुहैया कराया। हालांकि इस दौरान आरोपी बेटा घर पर नहीं मिला। पिता की रिहाई के लिए अब बेटी ने एसएसपी से गुहार लगाई है। एसएसपी ने थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस इस मामले को जायदाद से जुड़ा विवाद मान रही है। वहीं, एसपी सिटी ने दोनों भाई-बहन को बैठाकर विवाद निपटारे की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+