मेरठ: पॉश कॉलोनी के फ्लैट में बना अश्लील वीडियो वायरल, एक आरोपी गिरफ्तार
मेरठ। मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र स्थित एक पॉश कॉलोनी में पिछले एक हफ्ते से क्षेत्रवासियों के मोबाइल पर वायरल हो रहे दो अश्लील वीडियो को लेकर मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। फिलहाल, पुलिस कॉलोनी के रहने वाले दसवीं के एक छात्र को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ आईटी एक्ट में कार्रवाई कर रही है। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी ने बताया आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। चूंकि अभी पीड़िता की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। लिहाजा घटना को गैंगरेप नहीं कहा जा सकता।
Recommended Video

क्या है पूरा मामला
दरअसल, मामला बिजली बंबा बाईपास स्थित सुपरटेक ग्रीन विलेज कॉलोनी का है। क्षेत्रवासियों के मुताबिक, लगभग सात दिन पहले कॉलोनी के रहने वाले कुछ लोगों के मोबाइल पर दो अश्लील वीडियो वायरल हुए। दोनों वीडियो में लगभग 10 युवक एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करते नजर आ रहे थे। इसी दौरान पता चला कि युवकों की भीड़ में शामिल एक किशोर कॉलोनी के ही एच ब्लॉक का रहने वाला है, जिसके बाद क्षेत्रवासियों ने किशोर के घर पर हंगामा कर दिया। किशोर ने बताया कि यह वीडियो कुछ दिन पहले एच ब्लॉक में रहने वाले सचिन के फ्लैट पर बनाए गए थे। कॉलोनी वासियों के मुताबिक, सचिन नर्सिंग होम में ऑनलाइन मेडिकल उपकरण की सेल-पर्चेज का काम करता है।
आठ महीने से प्लैट में रह रही थी कोलकाता की किशोरी
वीडियो में दिखाई दे रही किशोरी कोलकाता की बताई जा रही है, जो पिछले आठ महीने से सचिन के साथ रह रही थी। किशोर का कहना है कि उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर आरोपियों ने उसे मदहोश कर दिया। उधर, जब क्षेत्रवासियों ने सचिन के घर पर हंगामा किया तो वह किशोरी को कार में बिठाकर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर मंगलवार को पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रहे कॉलोनी निवासी किशोर को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी ने बताया आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications